DSP परीफूल चौधरी: भारत-पाक बॉर्डर पर गोलाबारी के साए में बीता बचपन, अब गांव की पहली डिप्टी एसपी

Pariphool Choudhary DSP Success Story Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 4 किलोमीटर दूर स्थित गांव बरोटा कैंप की रहने वाली परीफूल चौधरी ने संघर्षों को मात देकर DSP बनने का सपना पूरा किया. पढ़‍िए सक्‍सेस स्‍टोरी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pariphool Choudhary DSP Success Story  Barota Camp Ramgarh Samba Jammu Kashmir
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • परीफूल चौधरी जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के बरोटा कैंप गांव की रहने वाली हैं
  • बचपन में सीमा पार से गोलाबारी के कारण परिवार और गांव वाले सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते थे
  • परीफूल ने शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर में स्नातक की डिग्री हासिल की

Pariphool Choudhary DSP Success Story: जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज 4 किलोमीटर दूर स्थित एक छोटे से गांव में जन्मी और पली-बढ़ी परीफूल चौधरी ने अपने गांव का नाम रोशन कर दिया है. बचपन से सीमा पार से होने वाली गोलाबारी का सामना करने वाली परीफूल अब अपने गांव की पहली डिप्टी एसपी बन गई हैं. 18 नवंबर 2026 को उन्होंने उधमपुर स्थित शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया. एनडीटीवी से खास बातचीत में उन्होंने अपनी सफलता की कहानी साझा की. उन्होंने बताया कि जब भी गोलाबारी होती थी, तो परिवार और गांव के अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों या रिश्तेदारों के घरों में जाकर शरण लेनी पड़ती थी. हालांकि धारा 370 हटने के बाद सीमा पार से होने वाली गोलीबारी की घटनाओं में काफी कमी आई है. 

यह भी पढ़ें | दीपाली राठौड़ लेफ्टिनेंट बनकर पहली बार गांव पहुंची, जश्‍न में डूबे ग्रामीण, स्‍वागत को उमड़े लोग

Pariphool Choudhary DSP Success Story arota Camp Ramgarh Samba Jammu Kashmir Photo Credit: Pariphool Choudhary

DSP परीफूल चौधरी ने बताया कि वे मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की रामगढ़ तहसील के गांव बरोटा कैंप की रहने वाली हैं. उनका गांव भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है. अन्य क्षेत्रों की तुलना में बुनियादी सुविधाएं यहां काफी देर से पहुंचीं. शिक्षा का माहौल भी सीमित था और सीमा पार से होने वाली गोलाबारी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी थीं.

गांव के स्कूल से शुरू हुआ सफर

परीफूल चौधरी की शुरुआती पढ़ाई गांव के स्कूल से हुई. इसके बाद उन्हें सांबा के आर्मी स्कूल में पढ़ने का अवसर मिला. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी से एग्रीकल्चर में स्नातक की डिग्री हासिल की. कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी. शुरुआत में उनका लक्ष्य बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना था और वे दो बार आईबीपीएस परीक्षा के इंटरव्यू तक भी पहुंचीं. 

Pariphool Choudhary

IBPS इंटरव्यू छोड़ चुनी सिविल सेवा

परीफूल ने बताया कि आईबीपीएस के तीसरे इंटरव्यू और जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ गई थी. ऐसे में उन्हें दोनों में से किसी एक को चुनना था. उन्होंने बैंकिंग करियर की बजाय सिविल सेवा परीक्षा को प्राथमिकता दी और उसी दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया. उनका यह निर्णय सही साबित हुआ और उन्होंने जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 में 32वीं रैंक हासिल की.

Advertisement

आर्मी परिवार से हैं परीफूल चौधरी

23 सितंबर 1997 को जन्मीं परीफूल चौधरी एक आर्मी बैकग्राउंड वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता भगवान दास चौधरी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं. वहीं उनका एक भाई वर्तमान में भारतीय सेना में सेवा दे रहा है. उनकी मां विमला देवी गृहिणी हैं. परीफूल चाहतीं तो पिता और भाई की तरह सेना का रास्ता चुन सकती थीं, लेकिन उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया. अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 में 32वीं रैंक हासिल की और अब डिप्टी एसपी बनकर अपने गांव की पहली महिला पुलिस अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है.
 

यह भी पढ़ें | ड्राइवर का बेटा सौरव कुमार बना DSP, पिता की मौत के बाद बहन ने पढ़ाया, अब J&K पुलिस में अफसर 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Exclusive: ओलिंपिक का GOLD हॉकी खिलाड़ियों को बनाएगा बड़ा ब्रैंड: डबल ओलिंपिक पदक विजेता हार्दिक सिंह
Topics mentioned in this article
Success Story
DSP
Jammu Kashmir
India

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं