सगाई होते ही IAS बनी मोन‍िका श्रीवास्‍तव, हाथ पर मेहंदी से ल‍िखा दूल्‍हे मनीष का नाम

UPSC 2025 में ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल करने वाली बिहार की मोनिका श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं. IIT गुवाहाटी की पूर्व छात्रा और IRTS अधिकारी रह चुकीं मोनिका की सफलता के साथ उनकी निजी जिंदगी की यह नई शुरुआत भी चर्चा में है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
मोनिका श्रीवास्तव ने चुना हमसफर, शेयर की सगाई की तस्वीरें
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल की है
  • वह बिहार के औरंगाबाद जिले की निवासी हैं और जिला परिषद में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत परिवार से हैं
  • मोनिका ने IIT गुवाहाटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है

IAS Monika Srivastava: कभी-कभी ज‍िंंदगी दो-दो खुश‍ियां एक साथ म‍िलती हैं. ऐसा ही कुछ ब‍िहार की मोन‍िका श्रीवास्‍तव के साथ हुआ. सगाई की जानकारी सोशल मीड‍िया पर शेयर करने के महज चार द‍िन बाद ही मोन‍िका श्रीवास्‍तव भी भारतीय पुल‍िस सेवा की अध‍िकारी बन गई. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल करने वाली बिहार की मोनिका श्रीवास्तव इन दिनों अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच 29 नवंबर 2026 को केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रश‍िक्षण व‍िभाग ने यूपीएससी 2025 के सफल अभ्‍यर्थियों को सर्विस कैडर अलॉट क‍िया है. मोन‍िका श्रीवास्‍तव का चयन आईएएस के ल‍िए हुआ है.  

यह भी पढ़ें | UPSC 2025 सर्विस कैडर अलॉट, अनन्या शर्मा ने IAS छोड़ चुनी IFS, टॉपर अनुज अग्निहोत्री क्या बने?

IAS monika srivastava

यूपीएससी सर्विस अलॉटमेंट सूची में अपना देखने के बाद मोन‍िका ने श्रीवास्‍तव ने इंस्‍टाग्राम बायो बदल ल‍िया बल्कि अपने आईएएस बनने की जानकारी भी शेयर की है. इससे पहले मोनिका ने  सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर के साथ तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, My Chosen One, Engaged. पोस्ट सामने आते ही उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया. उनके द्वारा शेयर की गई तस्‍वीरों में एक हाथ पर मेहंदी से 'मनीष 23-07-2026 मोन‍िका' और दूसरे हाथ पर 'बात पक्‍की' ल‍िखा है.

मोनिका श्रीवास्तव बिहार के औरंगाबाद जिले के सत्येन्द्र नगर की रहने वाली हैं. वह जिला परिषद में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत बी.के. श्रीवास्तव और भारती श्रीवास्तव की बेटी हैं. एक शिक्षित मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी मोनिका को बचपन से ही पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल मिला. परिवार ने हमेशा उनके सपनों को समर्थन दिया, जिसका परिणाम उनकी उपलब्धियों के रूप में सामने आया.

IAS बनने जा रहीं मोनिका श्रीवास्तव ने चुना अपना हमसफर, इंगेजमेंट फोटो पर मिल रहीं बधाइयां. Photo Credit: Monika Srivastava instagram

Advertisement

औरंगाबाद से शुरू हुआ सफर, IIT गुवाहाटी से की इंजीनियरिंग

मोनिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा औरंगाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर और डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की. स्कूल के दिनों से ही वह पढ़ाई में अव्वल रहीं. छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में पहचान बनाना उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है. स्कूल की पढ़ाई के बाद मोनिका ने IIT प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और IIT गुवाहाटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित कंपनियों में काम भी किया, लेकिन उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज के लिए काम करना था. इसी सोच के साथ उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. 

'माय चूज़न वन, एन्गेज्ड': मोनिका श्रीवास्तव ने शेयर की सगाई की तस्वीरें Photo Credit: Monika Srivastava instagram

BPSC में भी हासिल की बड़ी सफलता, दो बार पास की UPSC परीक्षा

UPSC की तैयारी के दौरान मोनिका ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा दी और छठी रैंक हासिल की. यह उपलब्धि अपने आप में बड़ी थी, लेकिन उनका लक्ष्य इससे भी आगे था. उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पर पूरा फोकस बनाए रखा. मोनिका ने UPSC में अपने पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 455 हासिल की थी. इस रैंक के आधार पर उनका चयन भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) में हुआ. हालांकि उनका सपना IAS अधिकारी बनने का था, इसलिए उन्होंने नौकरी और प्रशिक्षण के साथ-साथ अपनी तैयारी जारी रखी. उनकी मेहनत रंग लाई और UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उन्होंने 16वीं रैंक हासिल कर देशभर में अपनी अलग पहचान बना ली. 

Advertisement

 सोशल मीडिया पोस्ट में छलका संघर्ष का दर्द

UPSC 2025 का परिणाम आने के बाद मोनिका श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा कि रिजल्ट आए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज भी उन्हें वह पल याद है जब पहली बार चयन सूची के पहले पन्ने पर अपना नाम देखा था. मोनिका के मुताबिक यह सफलता आसान नहीं थी. उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान कई बार उन्हें लगा कि 2025 में दोबारा परीक्षा देना शायद गलत फैसला था. कई रातें ऐसी थीं जब वह रोती रहीं और अपने फैसलों पर सवाल उठाती रहीं. 

मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC 2025 में ऑल इंडिया लेवल पर 16वीं रैंक हासिल की.

उन्होंने पोस्ट में यह भी लिखा कि परीक्षा के दौरान लगातार माइग्रेन अटैक का सामना करना पड़ा, जिससे कई बार उनकी शारीरिक क्षमता को लेकर भी संदेह पैदा हुआ. ऐसे मुश्किल समय में भगवान शिव में उनकी आस्था ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया. मोनिका ने लिखा, “शायद यह कभी भी एक परफेक्ट यात्रा नहीं थी. असली बात तब भी डटे रहने की है, जब आपके भीतर की आवाज आपको हार मानने के लिए कह रही हो.” पोस्ट के अंत में उन्होंने अपनी सफलता को संघर्ष, धैर्य और ईश्वर की कृपा का परिणाम बताते हुए लिखा कि अब आखिरकार यह एहसास पूरी तरह मन में उतर चुका है कि उनके नाम के आगे AIR 16 लिखा है. उन्होंने पोस्ट का समापन “हर हर महादेव” के साथ किया.

यह भी पढ़ें | IAS पल्लवी मिश्रा ने बैचमेट IAS आदित्य शर्मा से की शादी, IPS भाई से प्रेरित होकर पास की UPSC 

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | सर्वेश अस्थाना और डॉ. तिष्य श्री के साथ प्यार के गीत-कविता
Topics mentioned in this article
IAS
UPSC
Bihar
Success Story

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं