Kerala Plus Two Result 2022 Declared: 4 लाख छात्रों के लिए आज केरल 12वीं का रिजल्ट घोषित

Kerala Plus Two Result 2022 Declared: लगभग 4 लाख से अधिक छात्रों के लिए 12वीं डीएचएसई परिणाम 2022 आज सुबह 11 बजे घोषितकर दिए गए हैं. बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है.

Advertisement
Read Time: 10 mins
K
नई दिल्ली:

Kerala Plus Two Result 2022 Declared: केरल बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज, 21 जून 2022 को जारी कर दिया है. कक्षा 12वीं डीएचएसई रिजल्ट 2022 (Class 12 DHSE result 2022) की घोषणा आज सुबह 11 बजे की गई. उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (Directorate of Higher Secondary Education) ने मंगलवार को केरल प्लस टू परिणाम 2022 घोषित किया है. कक्षा 12वीं डीएचएसई परिणाम 2022 लगभग चार लाख छात्रों के लिए सुबह 11 बजे घोषित किया गया है. डीएचएसई केरल रिजल्ट 2022 (DHSE kerala result 2022) लिंक इन वेबसाइटों keralaresults.nic.in, dhsekerala.gov.in, results.kite.kerala.gov.in, kerala.gov.in and prd.kerala.gov.in. पर एक्टिवेट है. बता दें कि केरल बोर्ड की 12वीं की पीरक्षा 30 मार्च से 22 अप्रैल के बीच हुई थी. 

ये भी पढ़ें ः Kerala Plus Two Result 2022: 12वीं का रिजल्ट थोड़ी ही देर में, इन वेबसाइट से रिजल्ट कर सकेंगे चेक

Kerala 12th Result 202: डीएचएसई केरल 12वीं का रिजल्ट आज घोषित करेगा, डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक करें

Kerala Plus Two Result 2022: केरल 12वीं का रिजल्ट घोषित, 83.87 प्रतिशत छात्र पास

डीएचएसई केरल प्लस टू परिणाम 2022 नाइन प्वाइंट ग्रेडिंग प्रणाली पर आधारित होगा. उच्चतम ग्रेड मान 9 और निम्नतम 1 है. 9-प्वाइंट ग्रेडिंग - ए +, ए, बी +, बी, सी +, सी, डी +, डी, ई. ग्रेड डी या उससे नीचे प्राप्त करने वाले छात्रों को SAY के लिए उपस्थित होना होगा, या एक साल बचाओ. SAY परीक्षा का विवरण डीएचएसई केरल प्लस टू परिणाम 2022 के साथ घोषित किया जाएगा.

Advertisement

Kerala +2 Result 2022 Class 12: इन स्टेप से रिजल्ट चेक करें

1. डीएचएसई परिणाम 2022 की आधिकारिक वेबसाइट - keralaresults.nic.in, dhsekerala.gov.in, results.kite.kerala.gov.in, kerala.gov.in और prd.kerala.gov.in पर जाएं.

2.निर्दिष्ट केरल 12वीं परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें.

3.केरल +2 हॉल टिकट नंबर दर्ज करें.

4.डीएचएसई केरल प्लस टू रिजल्ट 2022 सबमिट करें और डाउनलोड करें.

Featured Video Of The Day
One Nation One Election से कितना बदल जाएगा भारत का चुनाव? विधानसभाओं के बचे Term का क्या होगा?