कैसे मिलता है फूड डिलीवरी ब्‍वॉय का काम, कितनी होती है कमाई

How to get food delivery boy job: आजकल फूड डिलीवरी करते लोग हर तरफ दिख जाते हैं. ये काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इसमें नौकरियों के अवसर भी बढ़े हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

How to get food delivery boy job: आजकल फूड डिलीवरी करते लोग हर तरफ दिख जाते हैं. ये काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इसमें नौकरियों के अवसर भी बढ़े हैं. कई फूड ऐप्‍स जैसे Zomato, Swiggy, Blinkit आदि के विस्‍तार से काफी लोगों को डिलीवरी ब्‍वॉय की नौकरी मिली है. इस काम के लिए बहुत अधिक एजुकेशनल क्‍वालि‍फिकेशन यानी डिग्री की जरूरत नहीं होती है.खास बात यह भी है कि इसमें फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों तरह से काम करने के विकल्प मिल जाते हैं. जानें यह काम कैसे मिल सकता है और इसमें कितनी कमाई होती है. 

कैसे मिलता है फूड डिलीवरी ब्‍वॉय का काम 

फूड डिलीवरी ब्‍वॉय का काम पाने के लिए आप ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए फूड डिलीवरी ऐप्‍स अथवा फूड कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर डालकर खुद को रजिस्‍टर कर दें. इसके बाद आपका प्रोफाइल बनना शुरू होगा. जिसमें आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,बाइक/स्कूटर की RC और बैंक अकाउंट/UPI आदि डिटेल्‍स भरनी होंगी. इसे डिलीवरी पार्टनर कहा जाता है.

एलन मस्‍क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply

इसके लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, एंड्रायड फोन होना जरूरी है और बाइक या स्‍कूटी होनी चाहिए. एक बार आपका वेरिफिकेशन हो जाती है तो कंपनी आपको ट्रेनिंग देती है. फिर आपको एरिया यानी zone दे दिया जाता है और काम शुरू हो जाता है. 

काम का समय खुद तय करें 

इस तरह से काम करते हुए आप अपना समय खुद तय कर सकते हैं. यानी फुल-टाइम काम करना है या पार्ट-टाइम. 

Advertisement

कौन होते हैं प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स, क्यों कंपनियां इन्हें करोड़ों का पैकेज दे रही हैं?

कितनी होती है कमाई

फूड डिलीवरी में आप जितनी डिलीवरी का काम करेंगे, उसके हिसाब से पैसा मिलेगा. इसमें आमतौर पर फिक्स सैलरी नहीं होती है. औसतन कमाई 18 हजार से 25 हजार महीना हो सकती है. आप अधिक काम करते हैं तो कमाई बढ़ सकती है. प्रति ऑर्डर डिलीवर करने पर 20 रुपए से 80 रुपए तक मिल सकते हैं. इसके अलावा पीक टाइम (लंच/डिनर) बोनस, रेन बोनस, इंसेंटिव आदि भी मिलते हैं. 

Featured Video Of The Day
कलमा पढ़वाकर जहां 26 टूरिस्टों को मारा गया, वो पहलगाम अब ऐसा दिखता है | Pahalgam Attack