Delhi Nursery Admission 2022: दिल्ली नर्सरी दाखिले की पहली सूची कल होगी जारी, ऐसे करें चेक

Delhi Nursery Admission First list: दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार चयनित बच्चों की पहली सूची 4 फरवरी को जारी की जानी है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Delhi Nursery Admission News: दाखिले की पहली सूची 4 फरवरी को होगी जारी
नई दिल्ली:

Delhi Nursery Admission 2022: दिल्ली के निजी विद्यालयों द्वारा नर्सरी दाखिले (Delhi Nursery Admission 2022) से जुड़ी पहली सूची कल यानी 4 फरवरी को जारी कर दी जाएगी. दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार चयनित बच्चों की पहली सूची 4 फरवरी को जारी की जानी है. जिन बच्चों का नाम पहली सूची में होगा. उनके माता-पिता को दाखिले से जुड़ी दस्तावेज स्कूल में जमा करने होंगे. वहीं दूसरी सूची 21 फरवरी को जारी की जाएगी. अगर दूसरी सूची जारी करने के बाद भी स्कूलों में सीटें बच जाती हैं. तो स्कूल की ओर से तीसरी सूची को जारी किया जाएगा. इस तरह दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2022 (Delhi Nursery Admission 2022) की प्रक्रिया 31 मार्च को पूरी हो जाएगी.  

इन दस्तावेजों की जरूरत पढ़ेगी

दाखिले के लिए माता-पिता को नीचे बताए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में माता- पिता इन्हें तैयार रखें.

बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
माता/पिता/अभिभावक की पासपोर्ट साइज फोटो
परिवार की तस्वीर
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
बच्चे का आधार कार्ड

वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे सूची

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2022 (Delhi Nursery Admission 2022) की पहली सूची को स्कूलों द्वारा अपनी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. आपने जिन स्कूलों के आवेदन फॉर्म भरे हैं. उन स्कूलों की वेबसाइट पर जाकर सूची कल देख लें. 

लिया गया ड्रॉ का सहारा

दिल्ली के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है.  वहीं जिन बच्चों को सम्मान अंक मिले हैं, उनमें से किसका चयन दाखिले के लिए किया जाएगा, इसके लिए ड्रॉ का सहारा कई स्कूलों द्वारा लिया जा रहा है. 

Delhi Nursery Admission 2022 का शेड्यूल

प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि-                           15 दिसंबर, 2021

स्कूलों में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि -       पहले 7 जनवरी 2022 थी. जिसे बढ़ाकर  21 जनवरी कर दिया गया था.

Advertisement

चयनित बच्चों की पहली सूची जारी होने की तिथि -       4 फरवरी 2022

चयनित बच्चों की दूसरी सूची जारी होने की तिथि -       21 फरवरी 2022

प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि -                                 31 मार्च 2022

Featured Video Of The Day
Elvish Yadav के घर Firing मामले में दूसरी गिरफ्तारी, जानें क्या है पूरा अपडेट | Youtuber | Haryana