कर रहे हैं SSC एग्‍जाम की तैयारी, काम के 5 टिप्‍स जान लें, मिल जाएगी सरकारी नौकरी

SSC (Staff Selection Commission) के एग्‍जाम के लिए लाखों युवा तैयारी करते हैं. इस एग्‍जाम में पास होने पर सरकारी नौकरी मिलती है. लेकिन इसकी तैयारी के लिए केवल मेहनत नहीं, सही रणनीति भी जरूरी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

SSC (Staff Selection Commission) के एग्‍जाम के लिए लाखों युवा तैयारी करते हैं. इस एग्‍जाम में पास होने पर सरकारी नौकरी मिलती है. लेकिन इसकी तैयारी के लिए केवल मेहनत नहीं, सही रणनीति भी जरूरी है. अगर आप भी SSC एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो ये 7 टिप्स आपके काम के हो सकते हैं. 

इन टिप्‍स की मदद से करें SSC एग्‍जाम की तैयारी

एग्जाम पैटर्न समझें 
तैयारी शुरू करने से पहले SSC का पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अच्छे से समझना बहुत जरूरी है. परीक्षा  की तैयारी कर रहे छात्रों को सबसे पहले पिछले साल के एग्‍जाम पेपर्स देखने चाहिए. 

बेसिक्स मजबूत करें 
प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले बेसिक्‍स जैसे Maths, Reasoning, English, General Awareness के बेसिक्स क्लियर करें. 

कौन होते हैं प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स, क्यों कंपनियां इन्हें करोड़ों का पैकेज दे रही हैं?

टाइम टेबल बनाकर उसे फॉलो करें 
स्टडी प्लान बनाएं और उसे रोज फॉलो करें. हर विषय की पढ़ाई के लिए टाइम टेबल में समय तय करें. 6 से 8 घंटे की क्वालिटी स्टडी काफी है. 

मॉक टेस्ट दें या पिछले पेपर हल करके देखें 
हर सप्‍ताह मॉक टेस्ट दें और SSC के पिछले सालों के प्रश्न पत्र हल करके देखें. इससे आपको अपनी तैयारी का स्‍तर समझ आएगा. 

Advertisement

बैंक में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्‍जाम पास करना होता है

शॉर्ट नोट्स बनाएं
आपको पढ़ाई के दौरान जो महत्‍वपूर्ण प्‍वाइंट्स लगते हैं, उनके छोटे-छोटे नोट्स बना लें. खास तौर पर गणित के फॉर्मूले. ये नोट्स रिवीजन के समय बहुत काम आएंगे. 
 

Featured Video Of The Day
PM Modi Nation Address: 'कांग्रेस, SP, TMC, DMK...नारी शक्ति के अपराधी हैं' - PM मोदी |Breaking News