भारतीय महिलाएं नौकरी संबंधी कई पाबंदियों का सामना करती हैं : विश्व बैंक

भारतीय महिलाएं नौकरी संबंधी कई पाबंदियों का सामना करती हैं : विश्व बैंक

प्रतीकात्मक चित्र

वाशिंगटन:

विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिलाओं को खनन क्षेत्र में या उन नौकरियों में काम नहीं करने दिया जाता है, जहां एक निश्चित सीमा से अधिक वजन उठाना पड़ता है।

बुधवार को जारी विश्व बैंक की 'वूमेन, बिजनस एंड द लॉ, 2016' शीषर्क की रिपोर्ट में कहा गया है, 61.2 करोड़ महिलाओं वाले इस क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यस्था भारत में व्यापक कार्य प्रतिबंध हैं, महिलाओं को खनन क्षेत्र में या उन क्षेत्र में जहां एक निश्चित सीमा से अधिक वजन उठाना पड़ता है या सीसा के क्षेत्र में काम नहीं करने दिया जाता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसमें कहा गया है, कानून भी महिलाओं को जान जोखिम में डालने वाले, स्वास्थ्य के लिए खतरे वाले या नैतिक वजहों वाले काम से रोकता है।