SpiceJet के खिलाफ DGCA ने एक्शन लिया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)नई दिल्ली: स्पाइसजेट के साथ क्या गड़बड़ियां आ रही थीं? : 2 जुलाई को जबलपुर जा रही उड़ान के चालक दल के सदस्यों ने करीब 5,000 फुट की ऊंचाई पर केबिन में धुआं देखा, जिसके बाद फ्लाइट दिल्ली लौट आई. 5 जुलाई को चीन के चोंगकिंग शहर जा रहा स्पाइसजेट का मालवाहक विमान मौसम रडार प्रणाली के काम न करने के कारण कोलकाता लौटा. इसी दिन फ्यूल इंडिकेटर में खराबी के कारण स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान को कराची की ओर मोड़ा गया जबकि स्पाइसजेट के Q-400 विमान को 23,000 फुट की ऊंचाई पर विंडशील्ड में दरार आने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर प्राथमिकता के आधार पर उतारा गया.19 जून से लेकर 5 जुलाई के बीच स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी आने की कम से कम आठ घटनाएं हुईं. इसके बाद 6 जुलाई को डीजीसीए ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया.DGCA ने की जांच : नियामक ने कहा कि उसने पिछले साल सितंबर में एयरलाइन का वित्तीय ऑडिट किया था और पाया था कि वह पैसा आने के आधार पर कम कर रहा है तथा आपूर्तिकर्ता एवं वेंडर को नियमित आधार पर भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे कुछ पूर्जों की कमी हो गई. उसने कहा कि एयरलाइन में आतंरिक सुरक्षा की स्थिति खराब है और रखरखाव भी पर्याप्त रूप से नहीं किया जा रहा है.लिया गया एक्शन : डीजीसीए ने बुधवार को कहा कि विभिन्न स्थलों की जांच, निरीक्षण और स्पाइसजेट की ओर से जमा कराए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब के मद्देनजर, सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन सेवा के निरंतर निर्वाह के लिए, स्पाइसजेट की गर्मियों के लिए स्वीकृत उड़ानों की संख्या आठ हफ्तों तक 50 फीसदी पर सीमित की जाती है. इन आठ हफ्तों के दौरान बजट एयरलाइन पर नियामक कड़ी निगरानी रखेगा. आदेश के तहत एयरलाइन अगले आठ हफ्तों के लिए 2096 उड़ानों से ज्यादा का संचालन नहीं कर सकती.एयरलाइन ने क्या कहा है: एयरलाइन ने कहा कि उसे डीजीसीए का आदेश मिल गया है और वह इसका पालन करेगा. हालांकि, एयरलाइन ने कहा है कि नियामक के आदेश की वजह से उसकी किसी भी उड़ान को रद्द नहीं होगी, क्योंकि वो पहले ही मौजूदा ‘लीन ट्रैवल सीज़न' (यात्रियों की संख्या कम होने) की वजह से सीमित संख्या में अपनी सेवा का संचालन कर रही है.यह भी पढ़ेंगेट खोलो... SpiceJet की फ्लाइट में जब बेचैन होकर चीखने-चिल्लाने लगे यात्री, सांस लेने में होने लगी दिक्कतDGCA परीक्षा पोर्टल हुआ क्रैश, टेक्निकल ग्लिच के बाद फ्लाइट क्रू अभ्यर्थियों के लिए बढ़ी तारीखक्या फ्लाइट लेट या रद्द होने पर मिलेगा ऑटोमेटिक मुआवजा? सरकार ने संसद में दिया बड़ा अपडेटListen to the latest songs, only on JioSaavn.comSpicejetSpiceJet flightsDGCAटिप्पणियांअलविदा 2023 : भारतीय शेयर बाजार में क्यों आया जबरदस्त उछाल?अलविदा 2023 : भारतीय शेयर बाजार में क्यों आया जबरदस्त उछाल?अन्य खबरेंगोरखपुर से दिल्ली-पानीपत 8 घंटे में, UP के नए एक्सप्रेसवे के रूट को मंजूरी मेरठ-शामली तक हाईस्पीड कनेक्टिविटीआजादी के बाद भी इन 5 रियासतों ने भारत में विलय से कर दिया था इनकार, जानिए फिर कैसे बना वर्तमान भारत ?झंडा कितनी देर में फहराया या उतारा जाता है, उसे कैसे लपेटा जाता है?कल का मौसम, 15 अगस्त: दिल्ली, यूपी, बिहार से MP तक भारी बारिश, 13 राज्यों में IMD का अलर्टपापा विधायक हैं हमारे... BJP MLA की बेटी ने लेडी SI को मारा थप्पड़, महिला आयोग ने SP से कहा- तुरंत एक्शन लो