यह ख़बर 29 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका में व्यक्तिगत आय और खर्च बढ़ा

खास बातें

  • अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद में उपभोक्ता खर्च की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है और फरवरी महीने में इसमें लगातार आठवें महीने वृद्धि दर्ज की गई है।
वाशिंगटन:

अमेरिका में फरवरी महीने में व्यक्तिगत आय में 0.3 प्रतिशत और खर्च में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद में उपभोक्ता खर्च की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है और फरवरी महीने में इसमें लगातार आठवें महीने वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले महीने व्यक्तिगत बचत दर घटकर 5.8 प्रतिशत हो गई है, जो कि जनवरी महीने में 6.1 प्रतिशत थी। वाणिज्य विभाग के मुताबिक विस्तृत सूचकांक पर आधारित महंगाई दर में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि खाद्य और ऊर्जा क्षेत्र की वस्तुओं के बिना मूल मूद्रास्फीति सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अमेरिका में बेरोजगारी की दर भी अप्रैल, 2009 के बाद के सबसे निचले स्तर 8.9 प्रतिशत पर पहुंच गई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com