खास बातें
- अमेरिकी अर्थव्यवस्था में दिसंबर के महीने में 1,03,000 नई नौकरियों का सृजन हुआ है। हालांकि यह आंकड़ा उम्मीद से कम रहा है।
वाशिंगटन: अमेरिकी अर्थव्यवस्था में दिसंबर के महीने में 1,03,000 नई नौकरियों का सृजन हुआ है। हालांकि यह आंकड़ा उम्मीद से कम रहा है। इस अवधि के दौरान अमेरिका में बेरोजगारी की दर घटकर 9.4 प्रतिशत पर आ गई। अमेरिका में बेरोजगारी का आंकड़ा मई, 2009 के बाद सबसे निचले स्तर पर आया है। ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिकी श्रम बाजार में सुधार की गति अभी धीमी ही है। अमेरिकी श्रम ब्यूरो ने शनिवार को कहा, दिसंबर में बेरोजगारी की दर 0.4 प्रतिशत घटकर 9.4 फीसदी पर आ गई। गैर-कृषि रोजगार में इस दौरान 1,03,000 का इजाफा हुआ।