खास बातें
- ब्रिटेन की कंपनी स्वायर ऑयल फिल्ड सर्विसेज ने भारत में अपनी इकाई स्थापित करने की घोषणा की है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है।
दुबई: समुद्री माल ढुलाई वाहन (सीसीयू) और मॉडयूलर सिस्टम्स की आपूर्ति करने वाले ब्रिटेन की कंपनी स्वायर ऑयल फिल्ड सर्विसेज ने भारत में अपनी इकाई स्थापित करने की घोषणा की है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है। कंपनी ने बयान में कहा है कि स्वायर ऑयल फिल्ड सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 20 जनवरी से काम करना शुरू कर दिया है। स्वायर ऑयल फिल्ड सर्विसेज इंडिया के निदेशक और जेनरल मैनेजर निथिन मेनन ने कहा कि शुरुआत में हम पूर्वी तट पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के काकिनाडा में आपूर्ति केंद्र बनाया गया है।