यह ख़बर 25 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुनाफावसूली से सेंसेक्स आज कमजोर

खास बातें

  • विदेशी संस्थागत निवेशकों तथा खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 68 अंक कमजोर खुला। पिछले सत्र में सेंसेक्स 40.73 अंक चढ़ा था।
मुंबई:

विदेशी संस्थागत निवेशकों तथा खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 68 अंक कमजोर खुला। पिछले सत्र में सेंसेक्स 40.73 अंक चढ़ा था।

शुरुआती कारोबार में यह 68.24 अंक या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 16,849.84 अंक पर आ गया। धातु, रीयल्टी तथा तेल एवं गैस वर्ग के शेयरों में गिरावट का रुख था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी के अनुरूप नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 17.40 अंक या 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 5,110.80 अंक पर आ गया।