खास बातें
- कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों एवं विदेशी कोषों की ओर से खरीद बढ़ाए जाने के कारण सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 152 अंकों की तेजी रही।
Mumbai: कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों एवं विदेशी कोषों की ओर से खरीद बढ़ाए जाने के कारण बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में मंगलवार के शुरुआती कारोबार के दौरान 152 अंकों का सुधार दर्ज किया गया। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 152.11 अंक के सुधार के साथ 19,034.36 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 58.35 अंक के सुधार के साथ 5,713.10 अंक पर पहुंच गया। बाजार सूत्रों के अनुसार कंपनियों के बेहतर नतीजों एवं विदेशी कोषों की ओर से खरीद बढ़ाए जाने के कारण सूचकांक में तेजी आई।