खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 492.93 अंकों की गिरावट के साथ 19,691.81 पर और निफ्टी 143.65 अंक की गिरावट के साथ 5904.60 अंक पर बंद हुआ।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 492.93 अंकों की गिरावट के साथ 19,691.81 पर और निफ्टी 143.65 अंक की गिरावट के साथ 5904.60 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 20.89 अंक की गिरावट के साथ 20,163.85 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.35 अंक की गिरावट के साथ 6030.90 अंक पर खुला। बीएससी के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 190.78 अंकों की गिरावट के साथ 7,470.70 अंक पर और स्मॉलकैप 275.96 अंकों की गिरावट के साथ 9,363.19 अंक पर बंद