यह ख़बर 03 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 154 अंक मजबूत

खास बातें

  • बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक शुरुआती कारोबार में 153.77 अंक अथवा 0.67 प्रतिशत सुधरकर 20,662.86 अंक पर खुला।
मुंबई:

एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के बीच विदेशी कोष और खुदरा निवेशकों द्वारा की गई लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सोमवार को 154 अंक की मजबूती के साथ खुला। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक शुरुआती कारोबार में 153.77 अंक अथवा 0.67 प्रतिशत सुधरकर 20,662.86 अंक पर खुला। सेंसेक्स गत तीन सत्रों में 483 अंक मजबूत हुआ है। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 44.05 अंक की बढ़ोतरी के साथ 6,178.55 अंक पर खुला। बाजार सूत्रों के मुताबिक एशिया के अन्य बाजारों में तेजी और दिसंबर में वाहन क्षेत्रों के सशक्त प्रदर्शन से बाजार में तेजी आई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com