सेंसेक्स, निफ्टी मामूली तेजी पर बंद

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 3.33 अंकों की तेजी के साथ 29,007.99 पर और निफ्टी 5.15 अंकों की तेजी के साथ 8,767.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 110.66 अंकों की तेजी के साथ 29,115.32 पर खुला और 3.33 अंकों या 0.01 फीसदी तेजी के साथ 29,007.99 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,269.83 के ऊपरी और 28,967.61 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.80 अंकों की तेजी के साथ 8,801.90 पर खुला और 5.15 अंकों या 0.06 फीसदी तेजी के साथ 8,767.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,840.65 के ऊपरी और 8,751.40 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि गिरावट दर्ज की गई।

मिडकैप 23.59 अंकों की गिरावट के साथ 10,701.11 पर और स्मॉलकैप 45.29 अंकों की गिरावट के साथ 11,254.82 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों प्रौद्योगिकी (0.47 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.45 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.36 फीसदी), रियल्टी (0.35 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.29 फीसदी) में  तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के स्वास्थ्य सेवाएं (1.03 फीसदी), बैंकिंग (0.76 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.71 फीसदी), धातु (0.51 फीसदी) और बिजली (0.49 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com