खास बातें
- भारतीय लेखा प्रणाली के तहत कम्पनी का समेकित राजस्व 7,106 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 24 फीसदी अधिक है।
बेंगलुरू: वित्त वर्ष 2010-11 की तीसरी तिमाही के दौरान इन्फोसिस टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने 1780 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.2 फीसदी ज्यादा है। गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय लेखा प्रणाली के तहत कम्पनी का समेकित राजस्व 7,106 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 24 फीसदी अधिक है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय नियामक व्यवस्था के तहत शुद्ध आय 19 फीसदी बढ़कर 39.7 करोड़ डॉलर और सकल आय 29 फीसदी बढ़कर 1.6 अरब डॉलर हो गया।