यह ख़बर 15 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चीनी मिलों पर छापे, 15 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश के व्यापार कर विभाग ने राज्य की विभिन्न चीनी मिलों पर छापे मारकर 15 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है।
Lucknow:

उत्तर प्रदेश के व्यापार कर विभाग ने राज्य की विभिन्न चीनी मिलों पर छापे मारकर 15 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है। व्यापार कर आयुक्त चंद्रभानु ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित सात चीनी मिलों पर छापा मारकर वहां 750 करोड़ रुपये की ऐसी चीनी पकड़ी, जिसका कहीं कोई हिसाब नहीं था। उन्होंने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक इस चीनी पर 15 करोड़ रुपये की कर चोरी की जा रही थी। मिल मालिकों पर कुल 30 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com