Petrol-Diesel Price Today : विधानसभा चुनाव करीब, 87 दिनों से नहीं बदले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, ये हैं रेट

Petrol-Diesel Price Today on 31st January, 2022 : कच्चे तेल के दामों में पिछले एक महीने में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रही हैं, लेकिन फिर भी इसका असर घरेलू दामों पर नहीं दिख रहा है. 

Petrol-Diesel Price Today : विधानसभा चुनाव करीब, 87 दिनों से नहीं बदले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, ये हैं रेट

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर कोई बदलाव नहीं.

नई दिल्ली:

Fuel Price Today : देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता बनी हुई है. आज से यानी 31 जनवरी, 2022 से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है. संसद में विपक्ष महंगाई का मुद्दा उठा सकती है, हालांकि, पिछले 87 दिनों से देश में ईंधन तेल के दाम नहीं बदले हैं. इसके पीछे पांच राज्यों में अगले महीने हो रहे विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं. दरअसल, कच्चे तेल के दामों में पिछले एक महीने में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रही हैं, लेकिन फिर भी इसका असर घरेलू दामों पर नहीं दिख रहा है. 

अगर पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का दाम 0.86 प्रतिशत बढ़कर 90.11 डॉलर प्रति बैरल हो गया था. वहीं, भारतीय वायदा बाजार में इसकी कीमत 11 रुपये की तेजी के साथ 6,566 रुपये प्रति बैरल हो गई.

अब, आइए एक बार कच्चे तेल की मौजूदा कीमतों पर नजर डालते हैं- 

पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट मिल जाएगा.