खास बातें
- कृषि मंत्री शरद पवार और वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री फारुक अब्दुल्ला की आपत्ति के बाद केंद्रीय कैबिनेट में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा बिल पर फैसला नहीं हो सका।
New Delhi: कृषि मंत्री शरद पवार और वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री फारुक अब्दुल्ला की आपत्ति के बाद केंद्रीय कैबिनेट में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा बिल पर फैसला नहीं हो सका। बैठक में पवार ने कहा कि इस स्कीम के दायरे और अनाज की कीमतों के मामले में और स्पष्टीकरण की जरूरत है। कृषि मंत्री का कहना था कि अगर अकाल जैसी स्थिति बनती है तो गरीबों के लिए अनाज कहां से आएगा? उन्होंने ये बात भी उठाई कि रुपया कमजोर हो रहा है औद्योगिक उत्पादन घटा है ऐसे में सरकार एक लाख करोड़ का बोझ कैसे उठाएगी। पवार ने कहा कि अनाज का वितरण कैसे होगा इसके इंतजाम भी देखने होंगे?