खास बातें
- मई डिलीवरी के लिए न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड की कीमत 28 सेंट बढ़कर 104.55 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
सिंगापुर: अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी से एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। मई डिलीवरी के लिए न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड की कीमत 28 सेंट बढ़कर 104.55 डॉलर प्रति बैरल हो गई। इसी प्रकार, ब्रेंट नार्थ सी क्रूड का भाव मई डिलीवरी के लिए 20 सेंट बढ़कर 115.33 डॉलर प्रति बैरल रहा। सिंगापुर स्थित एएनजेड बैंक के तेल एवं गैस विशेषज्ञ सेरेन लीम ने कहा कि अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी का असर कच्चे तेल की कीमत पर पड़ा। अमेरिका में निजी क्षेत्रों द्वारा भर्ती में तीव्र वृद्धि के आंकड़े जारी होने के बाद वहां के शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गयी है।