यह ख़बर 13 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

खाद्य सुरक्षा बिल आज कैबिनेट में होगा पेश

खास बातें

  • इस बिल के जरिए गांव के 46 और शहर के 28 फीसदी गरीबों को 3 रु.किलो चावल, 2 रु. किलो गेहूं और एक रु. किलो मोटा अनाज मिलेगा।
New Delhi:

खाद्य सुरक्षा बिल को मंगलवार को कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। इस बिल में तय किया गया है कि गांव के 46 फीसदी और शहर के 28 फीसदी सबसे गरीब लोगों को 3 रुपये किलो चावल 2 रुपये किलो गेहूं और मोटा अनाज एक रुपये किलो की दर से बांटा जाएगा। इस बिल में प्रावधान बनाया गया है कि हर व्यक्ति को हर महीने कम से कम 7 किलो अनाज दिया जाएगा। इस योजना को लागू करने पर 95000 करोड़ से एक लाख करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com