खास बातें
- फूड सिक्योरिटी बिल गुरुवार को लोकसभा में पेश हो गया। अब बिल संसद की स्टैडिंग कमेटी के पास भेज दिया जाएगा।
New Delhi: फूड सिक्योरिटी बिल गुरुवार को लोकसभा में पेश हो गया। अब बिल संसद की स्टैडिंग कमेटी के पास भेज दिया जाएगा। इस बिल के पास होने पर करीब देश की 63.5 फीसदी लोगों को सस्ता अनाज मिल सकेगा। इसी हफ्ते कैबिनेट ने फूड सिक्योरिटी बिल को मंजूरी दी थी।