खास बातें
- वित्तमंत्रालय ने वर्ष 2010 में 23,700 करोड़ रुपये मूल्य के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के 212 प्रस्तावों को मंजूरी दी।
New Delhi: वित्तमंत्रालय ने वर्ष 2010 में 23,700 करोड़ रुपये मूल्य के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश :एफडीआई: के 212 प्रस्तावों को मंजूरी दी। वित्त मंत्रालय में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड :एफआईपीबी: को इस साल कुल 387 एफडीआई प्रस्ताव मिले जिनमें से 212 को उसने मंजूरी दी। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि 77 प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया है जबकि अन्य पर विभिन्न चरणों पर विचार चल रहा है।