खास बातें
- ईरोज इंटरनेशनल को दिसंबर तिमाही के दौरान 42.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही का करीब तीन गुना है।
Mumbai: मीडिया कंपनी ईरोज इंटरनेशनल को दिसंबर, 2010 में समाप्त तिमाही के दौरान 42.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही का करीब तीन गुना है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 16.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 279.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में 149.78 करोड़ रुपये थी।