यह ख़बर 27 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

चीन दुनिया का सबसे बड़ा सोना उत्पादक बना रहेगा

खास बातें

  • चीन इस साल लगातार छठी बार दुनिया का सबसे बड़ा सोना उत्पादक बना रहेगा। इस साल के पहले 10 माह में चीन में 323 टन सोने का उत्पादन हुआ है। एक उद्योग संगठन ने गुरुवार को यह अनुमान लगाया।
बीजिंग:

चीन इस साल लगातार छठी बार दुनिया का सबसे बड़ा सोना उत्पादक बना रहेगा। इस साल के पहले 10 माह में चीन में 323 टन सोने का उत्पादन हुआ है। एक उद्योग संगठन ने गुरुवार को यह अनुमान लगाया।

चीन स्वर्ण संघ के आंकड़ों के अनुसार देश में जनवरी से अक्टूबर के दौरान 323 टन सोने का उत्पादन हुआ, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 11 फीसद अधिक है।
चीन ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़े स्वर्ण उत्पादक का दर्जा हासिल किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भारत के बाद चीन सोने की खपत के मामले में दूसरे स्थान पर है। 2011 में चीन में सोने की खपत 761 टन से अधिक रही थी।