Yes Boss: यस बैंक के नए बॉस भी SBI से ही आए, जानिए कौन हैं विनय टोंसे, जो अब होंगे MD और CEO

विनय टोंसे, यस बैंक के नए CEO-MD बनाए गए हैं. विनय टोंसे ने साल 1988 में अपने करियर की शुरुआत SBI में बैंक PO यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Yes Bank New CEO and MD: यस बैंक को नई लीडरशिप मिली है, अब विनय टोंसे बैंक की कमान संभालेंगे

यस बैंक (Yes Bank) को नया नेतृत्‍व मिल गया है.  SBI में रिटेल बिजनेस और ऑपरेशंस के MD रहे विनय मुरलीधर टोंसे ( Vinay Muralidhar Tonse), यस बैंक के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO होंगे. बैंक ने सोमवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि अब तक MD और CEO रहे प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) का कार्यकाल 5 अप्रैल को खत्‍म हो गया. 6 अप्रैल से विनय टोंसे बैंक की कमान संभालेंगे. टोंसे 5 अप्रैल 2029 तक इस पद पर रहेंगे. हालांकि उनकी नियुक्ति के लिए अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी और केंद्रीय बैंक RBI से भी हरी झंडी लेनी होगी.  इस खबर के बीच यस बैंक के शेयरों (Yes Bank Shares) में करीब 1 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल देखा गया. यस बैंक के शेयर 18.07 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे. 

कौन हैं विनय टोंसे?

भारतीय बैंकिंग जगत में विनय टोंसे एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में लगभग चार दशकों तक अपनी सेवाएं दीं. नवंबर 2023 से नवंबर 2025 तक उन्होंने SBI के प्रबंध निदेशक (MD - रिटेल बिजनेस और ऑपरेशंस) के रूप में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली.

76 लाख करोड़ के बिजनेस की कमान

एमडी के पद पर रहते हुए टोंसे के कंधों पर SBI के विशाल घरेलू नेटवर्क को चलाने का जिम्मा था. उनके कार्यकाल के दौरान बैंक की ताकत और विस्तार का अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है:

  • नेटवर्क: लगभग 23,000 शाखाओं (Branches) का प्रबंधन.
  • वर्कफोर्स: करीब 2,33,426 कर्मचारियों की टीम का नेतृत्व.
  • बिजनेस वॉल्यूम: नवंबर 2025 तक उनके अधीन लगभग 76 लाख करोड़ रुपये का कुल बिजनेस पोर्टफोलियो शामिल था.

बैंक PO के तौर पर शुरू किया करियर

विनय टोंसे की शैक्षणिक बुनियाद मजबूत रही है. उन्होंने बैंगलोर के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स से B.Com किया और उसके बाद बैंगलोर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में मास्टर डिग्री (M.Com) हासिल की.

Advertisement

उन्होंने साल 1988 में एक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के रूप में SBI में कदम रखा था. एक ट्रेनी ऑफिसर से शुरू हुआ यह सफर बैंक के सर्वोच्च पदों में से एक यानी 'प्रबंध निदेशक' तक पहुंचा.

37 साल का लंबा करियर 

अपने 37 साल लंबे करियर में टोंसे ने केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया. उन्हें बैंकिंग के लगभग हर क्षेत्र का गहरा अनुभव है, जिसमें शामिल हैं:

Advertisement
  • कॉर्पोरेट और रिटेल बैंकिंग: बड़े बिजनेस लोन से लेकर आम जनता की बैंकिंग जरूरतों का प्रबंधन.
  • इंटरनेशनल बैंकिंग और ट्रेजरी: वैश्विक बाजार और बैंक के खजाने (Treasury) का संचालन.
  • इक्विटी और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट: निवेश और शेयर बाजार से जुड़े वित्तीय फैसले.
  • कृषि और ग्रामीण बैंकिंग: देश के ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार.

विनय टोंसे को एक ऐसे बिजनेस लीडर के रूप में जाना जाता है जिन्होंने ट्रेनिंग, ऑपरेशंस और रणनीतिक प्रबंधन के जरिए SBI को आधुनिक बैंकिंग चुनौतियों के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाई.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | अगर नहीं डील, ईरान जाएगा हिल? ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया | Dopahar Damdaar