Onlyfans के मालिक Leonid Radvinsky की कैंसर से मौत के बाद अब कौन संभालेगा 45,000 करोड़ रुपये की कंपनी?

Who will lead OnlyFans: राडविन्स्की ने साल 2018 में OnlyFans को टिम स्टोकेली से खरीदा था. उनकी लीडरशिप में OnlyFans ने अपनी छवि बदली और ये सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर्स और इरोटिक परफॉर्मर्स का पसंदीदा अड्डा बन गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Onlyfans Owner Death: अब कौन चलाएगा एडल्‍ट कंटेंट वाले प्‍लेटफॉर्म का बिजनेस?

एडल्ट कंटेंट की दुनिया को विस्‍तार देने वाले प्लेटफॉर्म OnlyFans के मालिक और रहस्यमयी अरबपति लियोनिद राडविन्स्की (Leonid Radvinsky) का निधन हो गया है. 43 वर्षीय राडविन्स्की पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे. यूक्रेन में जन्मे और शिकागो में पले-बढ़े राडविन्स्की को एक ऐसे बिजनेस माइंड (Business Mind) के तौर पर जाना जाता था, जिसने एक साधारण प्लेटफॉर्म को देखते ही देखते 100 करोड़ डॉलर (करीब 8,300 करोड़ रुपये) के सालाना राजस्व वाले ग्लोबल ब्रांड में बदल दिया. उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर ये सवाल तैरता दिखा कि अब Onlyfans का कामधाम कौन संभालेगा, जिसकी वैल्‍यू करीब 45,000 करोड़ रुपये आंकी गई है. 

मामूली शुरुआत से 'एडल्ट फेनोमेनन' तक का सफर

राडविन्स्की ने साल 2018 में OnlyFans की पैरेंट कंपनी 'फेनिक्स इंटरनेशनल' को इसके ब्रिटिश संस्थापक टिम स्टोकेली से खरीदा था. उनके मालिकाना हक में OnlyFans ने अपनी छवि बदली और ये सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर्स और इरोटिक परफॉर्मर्स का पसंदीदा अड्डा बन गया. आज इस प्लेटफॉर्म के 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. OnlyFans हर सब्सक्रिप्शन और बेचे गए कंटेंट पर 20% कमीशन लेता है, जिससे कंपनी की कमाई में जबरदस्त उछाल आया.

अब कौन होगा OnlyFans का नया मालिक?

राडविन्स्की के निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल इसके मालिकाना हक को लेकर है. इस सवाल का जवाब तलाशते हैं तो कुछ महत्‍वपूर्ण बातें निकल कर सामने आती हैं. 

  • ट्रस्ट के पास कमान: राडविन्स्की की कुल संपत्ति करीब $4.7 बिलियन (लगभग 39,000 करोड़ रुपये) बताई जाती है. साल 2024 से उनके 'फेनिक्स इंटरनेशनल' के शेयर 'LR Fenix Trust' के पास हैं. फिलहाल यही ट्रस्ट कंपनी के भविष्य के फैसले लेगा.
  • बेचने की भी चर्चा: रॉयटर्स की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, OnlyFans अपनी बहुलांश हिस्सेदारी (Majority Stake) निवेश फर्म Architect Capital को बेचने की तैयारी में था. इस डील में कंपनी की वैल्यू करीब $5.5 बिलियन (45,000 करोड़ रुपये) आंकी गई है.

राडविन्स्की के बिजनेस और भी 

सिर्फ OnlyFans ही नहीं, राडविन्स्की 'Leo' नाम से एक वेंचर कैपिटल फंड भी चलाते थे, जिसे उन्होंने 2009 में शुरू किया था. यह फंड मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी कंपनियों में निवेश करता है. कोरोना महामारी के दौरान जब लोग घरों में कैद थे, तब OnlyFans की लोकप्रियता में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई थी, जिसने राडविन्स्की को दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में ला खड़ा किया था.

 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump Statement on Iran Attacks: बीच Debate ट्रंप के बड़े फैसले पर आमने-सामने भिड़े पाक-US पैनलिस्ट!
Topics mentioned in this article