पेट्रोल पंप पर मैंने करवाई गाड़ी की टंकी फुल, क्‍या UPI पेमेंट करने पर देने होंगे ज्यादा पैसे?

UPI MDR Charges for Petrol Diesel: पेट्रोल-पंपों पर भी UPI पर MDR चार्ज, कार-बाइक में पेट्रोल भरवाना क्‍या महंगा हो जाएगा? जानिए NPCI के नए नियम में आपके लिए क्‍या बताया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
UPI Payment Charge at Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर यूपीआई पेमेंट किया तो कितना चार्ज देना होगा और किसे?
Source: NDTV Graphics/Canva

UPI MDR Charges at Petrol Pump: 2,000 रुपये से ज्‍यादा के UPI पेमेंट पर NPCI ने MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट फ्रेमवर्क तय कर दिया है. नए नियम करीब एक महीने बाद 15 अक्‍टूबर, 2026 से लागू होंगे. NPCI के मुताबिक, ये पैसे आम ग्राहकों से नहीं लिए जाएंगे. नियम तो है, लेकिन ग्राहकों के बीच इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि कहीं दुकानदार, व्‍यापारी आम लोगों से चार्ज तो नहीं करेंगे.

घर-दफ्तर, स्‍कूल-कॉलेज या किसी और काम से हर दिन लाखों लोग कार, बाइक का इस्‍तेमाल करते हैं तो ऐसे में उनके मन में भी ये सवाल हो सकता है क‍ि क्‍या उन्‍हें गाड़ी में पेट्रोल भरवाने पर चार्ज देना होगा. 

पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने को लेकर लोगों की यही कन्‍फ्यून यहां दूर हो जाएगी. NPCI ने FAQs जारी कर कई ऐसे सवालों के जवाब दिए हैं. इनमें पेट्रोल पंपों के लिए भी स्‍पष्‍टीकरण है, जहां गाड़ी में 2,000 रुपये से ज्‍यादा का तेल भरवाने के बाद UPI से पेमेंट करने पर चार्ज लगाने का प्रावधान है. 

पेट्रोल पंपों पर कितना चार्ज लगेगा?

कार-बाइक या अन्‍य वाहनों का इस्‍तेमाल करने वाले लाखों लोग UPI के जरिए पेमेंट करते हैं. ऐसे में ये सवाल लाजिमी है कि क्‍या पेट्रोल-डीजल के लिए UPI पेमेंट के दौरान MDR (Merchant Discount Rate) लागू होगा. तो जवाब है- हां, लागू होगा.

Advertisement

पेट्रोल पंपों पर अगर 2,000 रुपये से ज्‍यादा का पेट्रोल-डीजल भरवाया और UPI से पेमेंट किया तो 0.4% वाला रेट लागू नहीं होगा. यानी ऐसा नहीं है कि 3,000 रुपये का पेट्रोल डलवाया तो 12 रुपये चार्ज नहीं लगेगा. नियमों के अनुसार, फ्यूल के लिए पेमेंट के मामले में 5 रुपये के फ्लैट MDR चार्ज करने का प्रावधान है. 

ये भी पढ़ें: UPI MDR Charge: 45 सवाल-जवाब में पूरी जानकारी

ग्राहक नहीं, पेट्रोल पंप संचालक भरेंगे चार्ज 

2,000 रुपये से ज्‍यादा के पेमेंट पर 5 रुपये एक्‍सट्रा चार्ज ग्राहकों को नहीं देना होगा, बल्कि ये पेट्रोल पंप संचालक को देना होगा. हालांकि 2,000 रुपये से ज्‍यादा के जितने भी पेमेंट होंगे, उन पर 5 रुपये प्रति ट्रांजैक्‍शन चार्ज देना होगा. 

Advertisement

पेट्रोल पंप मालिकों को बड़े ट्रांजैक्‍शन पर ज्‍यादा MDR चार्ज न देना पड़े, इसलिए ये रियायती व्‍यवस्‍था की गई है. सरकार के मुताबिक, इसका उद्देश्‍य पेट्रोल पंप संचालकों को बड़े लेनदेन पर अधिक प्रोसेसिंग शुल्क के बोझ से बचाना है. 

क्‍या पेट्रोल पंप संचालक, ग्राहकों से वसूलेंगे पैसा 

NPCI के नियमों के मुताबिक, कोई भी व्‍यापारी  MDR चार्ज का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते. इसके लिए शिकायत की जा सकती है. 

नोएडा सेक्‍टर-15 में एक पेट्रोल पंप के मैनेजर नरोत्तम सिंह के मुताबिक, 'पेट्रोल पंपों पर जो बड़े वाहन आते हैं, वे 5-10 हजार रुपये से भी ज्‍यादा का तेल भरवाते हैं. तेल की सेल का बड़ा अमाउंट वहीं से आता है. ऐसे में 5 रुपये के फ्लैट MDR चार्ज से परेशानी वाली बात नहीं है.' 

सिंह ने कहा, 'नई व्यवस्था के तहत 2,000 से ज्‍यादा के UPI फ्यूल पेमेंट पर चार्ज को प्रतिशत के बजाय 5 रुपये की तय राशि तक सीमित रखा गया है. इससे बड़े टैंक रिफिल या कॉमर्शियल व्हीकलों की फ्यूलिंग के दौरान ज्‍यादा MDR नहीं देना पड़ेगा.' 

Advertisement

उन्‍होंने कहा, 'छोटे-बड़े ट्रकों में, बसों में 100 से 250 लीटर तक फ्यूल भरवाने वाले 10,000 रुपये से 25,000 रुपये तक पेमेंट करते हैं तो इसमें 5 रुपये का चार्ज वसूलने का सवाल ही नहीं होता.' 

छोटे ग्राहकों के लिए 2,000 रुपये तक का तेल भरवाना काफी हो सकता है और 2,000 रुपये तक के यूपीआई पेमेंट पर MDR शून्य (0%) रहेगा. यानी रोजाना पेट्रोल या डीजल भरवाने वाले ज्‍यादातर ग्राहकों को किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा. 

Advertisement


Topics mentioned in this article
UPI MDR Charges
UPI MDR Charges News
UPI Charges Above Rs 2000
UPI Charges For Consumers
UPI Charges For Merchants