कमाई का शानदार मौका! इस हफ्ते खुलेंगे Powerica और Sai Parenteral समेत 6 नए IPO, चेक करें पूरी डिटेल्स

Upcoming IPOs 2026: बता दें कि साल 2026 में IPO मार्केट काफी मजबूत नजर आ रहा है और अनुमान है कि 200 से ज्यादा कंपनियां करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
List of Upcoming IPOs in India 2026: अगर आप शेयर बाजार से तगड़ी कमाई की फिराक में हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए बेहद खास होने वाला है.
नई दिल्ली:

Upcoming IPO this week: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करके मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो ये  हफ्ता आपके लिए काफी एक्शन से भरपूर रहने वाला है. 23 मार्च से शुरू हो रहे नए हफ्ते में प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त हलचल दिखने वाली है. इस हफ्ते एक-दो नहीं, बल्कि कुल 6 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं. इनमें 3 मेनबोर्ड (Mainboard) और 3 SME सेगमेंट के IPO शामिल हैं.आइए जानते हैं इस हफ्ते खुलने वाले सभी IPO की पूरी डिटेल...

सब्सक्रिप्शन के लिए मेनबोर्ड सेगमेंट के खुलेंगे ये 3 बड़े IPO

1. पावरिका लिमिटेड (Powerica Ltd.)

पावरिका का IPO मंगलवार, 24 मार्च को खुलेगा और शुक्रवार, 27 मार्च को बंद होगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए 1,100 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसके एक शेयर की कीमत ₹375 से ₹395 के बीच रखी गई है. अगर आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 37 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा. इसकी लिस्टिंग BSE और NSE दोनों पर होगी.

2. अमीर चंद जगदीश कुमार (Amir Chand Jagdish Kumar)

यह IPO भी मंगलवार, 24 मार्च को खुलकर 27 मार्च को बंद होगा. कंपनी का लक्ष्य 440 करोड़ रुपये जुटाने का है. इसका प्राइस बैंड ₹201 से ₹212 प्रति शेयर तय किया गया है और इसका लॉट साइज 70 शेयरों का है. यह भी BSE और NSE पर लिस्ट होगा.

3. साई पेरेंट्रल लिमिटेड (Sai Parenteral's Ltd)

साई पेरेंट्रल का IPO 24 मार्च (मंगलवार) को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा. इस इश्यू का साइज 409 करोड़ रुपये है. कंपनी ने ₹370 से ₹392 का प्राइस बैंड रखा है और निवेशकों को कम से कम 38 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी.

Advertisement

SME सेगमेंट में भी निवेश का मौका

1. टिपको इंजीनियरिंग  (Tipco Engineering India)

छोटे निवेशकों के लिए यह IPO सोमवार, 23 मार्च को ही खुल जाएगा और बुधवार, 25 मार्च तक खुला रहेगा. 61 करोड़ रुपये के इस IPO का प्राइस बैंड ₹84 से ₹89 तय किया गया है. इसकी लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी.

2. हाईनेस माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स (Highness Microelectronics )

यह IPO मंगलवार, 24 मार्च को खुलेगा और गुरुवार, 26 मार्च को बंद होगा. 22 करोड़ रुपये के इस छोटे इश्यू का भाव ₹114 से ₹120 के बीच है. यह भी BSE SME पर लिस्ट होगा.

Advertisement

3. विविड इलेक्ट्रोमेक (Vivid Electromech Ltd )

यह IPO बुधवार, 25 मार्च को खुलेगा और सोमवार, 30 मार्च तक इसमें पैसा लगाया जा सकता है. 130.54 करोड़ रुपये के इस IPO का भाव ₹528 से ₹555 के बीच रखा गया है. इसकी लिस्टिंग NSE SME पर होगी.

बता दें कि साल 2026 में IPO मार्केट काफी मजबूत नजर आ रहा है और अनुमान है कि 200 से ज्यादा कंपनियां करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं.

नोट- यह सिर्फ सामान्य जानकारी है. किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait से तेल-गैस लेकर भारत आए 2 जहाज | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon