IPO Market 2026: फोनपे से लेकर फ्लिपकार्ट, आ रहे हैं धमाकेदार आईपीओ, पैसा बनाने का शानदार मौका!

Upcoming IPO 2026: साल 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए खास हो सकता है. एसबीआई म्यूचुअल फंड, फ्लिपकार्ट और फोनपे जैसी बड़ी कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Upcoming IPO 2026: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करके कमाई करने का मौका ढूंढ रहे हैं, तो साल 2026 आपके लिए गोल्डन ईयर साबित हो सकता है. बीते साल आईपीओ (IPO) बाजार की दमदार रफ्तार के बाद अब सबकी नजरें इस साल पर टिकी हैं. मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि साल 2026 में भारतीय मार्केट के लिए आईपीओ के हिसाब से अब तक का सबसे बड़ा साल हो सकता है. फ्लिपकार्ट (Flipkart), फोनपे (PhonePe) जैसी बड़ी कंपनियां अपनी लिस्टिंग की तैयारी में जुटी हैं.

फ्लिपकार्ट का क्या है स्टेट्स?

वॉलमार्ट की ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट भी भारतीय शेयर बाजार में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने हाल ही में अपने कॉर्पोरेट ढांचे में कुछ बड़े बदलाव किए हैं और अपना हेडक्वार्टर सिंगापुर से भारत शिफ्ट करने की प्रोसेस तेज कर दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में फ्लिपकार्ट का आईपीओ निवेशकों के लिए बड़ा दांव साबित हो सकता है.

फिनटेक सेक्टर में फोनपे की तैयारी

डिजिटल पेमेंट्स की दिग्गज कंपनी फोनपे को सेबी से आईपीओ के जरिए फंड जुटाने की शुरुआती हरी झंडी मिल चुकी है. कंपनी का इरादा करीब 10 हजार से 12 हजार करोड़ रुपये जुटाने का है. यूपीआई ट्रांजैक्शन में मार्केट लीडर होने की वजह से फोनपे के आईपीओ को लेकर निवेशकों में काफी क्रेज दिखा जा रहा है.

दूसरे खिलाड़ी भी कतार में

सिर्फ फोनपे या फ्लिपकार्ट ही नहीं, बल्कि जियो, जेप्टो, ओयो, एनएसई और एसबीआई म्यूचुअल फंड जैसी कंपनियां भी 2026 में अपना आईपीओ ला सकती हैं. क्विक कॉमर्स सेक्टर में जेप्टो की बढ़ती लोकप्रियता और एनएसई (NSE) की मोस्ट अवेटेड लिस्टिंग बाजार में नई जान फूंकने का दम रखती है.

निवेशकों के लिए क्या है खास?

बाजार के जानकारों का कहना है कि 2026 में करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के आईपीओ बाजार में दस्तक दे सकते हैं. हालांकि, एक्सपर्ट की सलाह है कि किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स, वैल्यूएशन और रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस को ध्यान से जरूर पढ़ें.

Featured Video Of The Day
Badayun में थप्पड़बाज की हिम्मत तो देखिए... 3 मुस्लिमों पर थप्पड़ की बारिश! | UP News | BREAKING59