आज इन 5 शेयरों में हो सकती है तगड़ी कमाई! Airtel, Sun Pharma समेत इन स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने दी 'BUY' रेटिंग

Stocks to Buy Today On 5 March: 5 मार्च 2026 को शेयर बाजार में कमाई के लिए टॉप 5 स्टॉक्स, मार्केट एक्सपर्ट्स ने भारती एयरटेल, रिलायंस और सन फार्मा जैसे बड़े शेयरों पर 'Buy' रेटिंग दी है. निवेश से पहले देखें टारगेट प्राइस और पूरी लिस्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Top Stocks to Buy Today For 5 March: अगर ट्रेडिंग के लिए बेस्ट स्टॉक्स आइडियाज जानना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट्स की इन टॉप 5 पिक्स पर नजर डाल सकते हैं.
नई दिल्ली:

Stocks to Buy : शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए 5 मार्च 2026 का दिन काफी अहम रहने वाला है. दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों और मार्केट एक्सपर्ट्स ने टेलीकॉम, मेटल, एनर्जी और फार्मा सेक्टर के कुछ ऐसे शेयर बताएं हैं, जिनमें आने वाले समय में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. अगर आप भी आज ट्रेडिंग के लिए दमदार स्टॉक्स आइडियाज जानना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट्स की इन टॉप 5 पिक्स पर नजर डाल सकते हैं.

Sun Pharma में तेजी की उम्मीद

दवा बनाने वाली कंपनियों यानी फार्मा सेक्टर में भी मुनाफे की उम्मीद जताई जा रही है. एक्सपर्ट निलेश जैन ने सन फार्मा पर दांव लगाने की बात कही है. उन्होंने इस स्टॉक के लिए 1,810 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. साथ ही, उन्होंने निवेशकों को सचेत करते हुए 1,718 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव भी दिया है.

टेलीकॉम दिग्गज Bharti Airtel पर एक्सपर्ट्स का भरोसा

भारती एयरटेल आज एक्सपर्ट्स की पहली पसंद बनकर उभरा है. सेंट्रम फिनवर्स के निलेश जैन ने इस स्टॉक को 1,980 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है और 1,860 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने को कहा है. वहीं, जेएम फाइनेंशियल के अक्षय पी भागवत भी इस पर बुलिश हैं. उन्होंने एयरटेल के लिए 1,937 रुपये और 1,949 रुपये का लक्ष्य रखा है, जबकि स्टॉप लॉस 1,887 रुपये पर बनाए रखने की सलाह दी है.

NALCO मेटल सेक्टर का चमकता शेयर

मेटल सेक्टर में तेजी को देखते हुए एक्सपर्ट्स नाल्को (NALCO) को लेकर काफी उत्साहित हैं. मिरे एसेट शेयरखान के कुणाल शाह ने इसे 373 रुपये के भाव पर खरीदने की सलाह दी है, जिसके लिए टारगेट 387 रुपये और 390 रुपये रखा गया है. वहीं, मोतीलाल ओसवाल के रुचिति जैन ने भी इस पर 'Buy' रेटिंग दी है और 390 रुपये का टारगेट बताते हुए 360 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की बात कही है.

Reliance Industries में लन्ग टार्म पोजीशन बनाने का सुझाव

एनर्जी और दिग्गज कंपनियों के सेगमेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पर खरीदारी की राय दी गई है. जेएम फाइनेंशियल के अक्षय पी भागवत ने रिलायंस में लन्ग टार्म की पोजीशन बनाने का सुझाव दिया है. उन्होंने इस शेयर के लिए 1,377 रुपये और 1,395 रुपये के दो टारगेट दिए हैं. ट्रेडिंग के दौरान रिस्क कम करने के लिए उन्होंने निवेशकों को 1,321 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है.

Astral पाइपिंग सॉल्यूशंस में कमाई का मौका

पाइपिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी एस्ट्रल (Astral) में भी खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं. मोतीलाल ओसवाल के रुचित जैन ने इस शेयर में लॉन्ग पोजीशन बनाने का सुझाव दिया है. उन्होंने निवेशकों के लिए 1,720 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है. सिक्योर ट्रेडिंग के लिए उन्होंने 1,600 रुपये के स्तर पर स्टॉप लॉस बनाए रखने की सलाह दी है.

Advertisement

नोट- यह जानकारी केवल एक्सपर्ट्स के सुझावों पर आधारित है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

Featured Video Of The Day
Rajya Sabha जाएंगे Nitish Kumar, कुर्सी होगी खाली? अब किसकी बारी? | Breaking News | Bihar Politics