c: टेक मार्केट के लिए साल 2026 की शुरुआत किसी बड़े झटके से कम नहीं रही. जहां एक तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भविष्य की तकनीक बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ यही टेक्नोलॉजी लाखों प्रोफेशनल्स के लिए समस्या बनकर आई है.Layoffs.fyi के लेऑफ ट्रैकिंग डेटा के अनुसार मेटा, अमेजन और Oracle जैसी दिग्गज टेक कंपनियों ने इस साल अब तक दुनिया भर में 35 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर दी है.
यह छंटनी किसी आर्थिक मंदी का संकेत नहीं, बल्कि कंपनियों की अपनी रणनीति में किए जा रहे बदलाव का नतीजा है. कंपनियां अब पारंपरिक भूमिकाओं से बजट काटकर उस पैसे को एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर्स और ऑटोमेशन टूल्स में निवेश कर रही हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि टेक कंपनियां अब 'ह्यूमन-इंटेंसिव मॉडल से हटकर एआई-फर्स्ट मॉडल की ओर बढ़ रही हैं.
Tech Layoffs 2026
किस कंपनी ने कितनी की छंटनी?
- मेटा
Layoffs.fyi के डेटा के अनुसार मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने जनवरी में अपने रियलिटी लैब्स डिवीजन से करीब 10% कर्मचारियों को निकाल दिया. कंपनी अब मेटावर्स के बजाय जेनरेटिव एआई पर अपना फोकस कर रही है.
- अमेजन
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने इस साल की शुरुआत में ही 16 हजार कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छुट्टी कर दी.
- ओरेकल
क्लाउड और सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में है. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एआई डेटा सेंटर्स पर काफी खर्च कर रही है, जिसके चलते वह कॉस्ट कटिंग के चलते दूसरे डिपार्टमेंट में नौकरियां खत्म कर रही है.
क्या खतरे में है आपका करियर?
Layoffs.fyi के डेटा के अनुसार साल 2026 के पहले कुछ महीनों में ही लगभग 50 टेक कंपनियों ने बड़े पैमाने पर छंटनी की है. जिससे पता चलता है कि अब सिर्फ कोडिंग या सिंपल मैनेजमेंट स्किल्स काफी नहीं हैं. आने वाले समय में उन्हीं प्रोफेशनल्स की मांग रहेगी जो एआई टूल्स के साथ तालमेल बिठा सकें.














