T20 World Champion टीम इंडिया के लिए BCCI ने किया 131 करोड़ का ऐलान, लेकिन टैक्‍स काटकर खिलाड़ियों के हाथ लगेंगे बस इतने रुपये

Winning Cash Prize Money Tax Rules: CA अमित कुमार ने कहा, 'TDS का मतलब, टैक्‍स डिडक्‍शन एट सोर्स होता है, यानी जहां से पैसे जारी होंगे, वहीं कट जाएंगे. ऐसे में BCCI ही TDS काटकर दे सकती है.'

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Cricket Team T20 World Cup Winning Cash Prize Money Tax Rules: भारतीय टीम को 131 करोड़ में से टैक्‍स काटकर कितने पैसे मिलेंगे?

T20 World Cup Winning Cash Prize Money Tax Rules for Indian Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड पर ऐ‍तिहासिक जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया पर BCCI ने पैसों की बरसात कर दी है. सोमवार को बीसीसीआई ने टीम सूर्य कुमार यादव मेत पूरे स्क्वॉड, कोचिंग स्टाफ और सिलेक्टर्स के लिए कुल 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम घोषित किया. ये राशि 2024 की T20 वर्ल्ड कप जीत (125 करोड़) से 6 करोड़ ज्यादा है. लेकिन सवाल ये है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में इतिहास रचने वाली 'कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम' और पूरे स्‍क्‍वॉड को क्‍या पूरे 131 करोड़ रुपये मिलेंगे? इस बारे में जानने-समझने के लिए हमने एक अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित कुमार (CA Amit Kumar) से बात की.

इनकम टैक्‍स एक्‍ट के तहत कटेंगे कितने पैसे?

NDTV इंडिया डिजिटल से बातचीत में CA अमित कुमार ने बताया, 'इनकम टैक्स एक्ट की धारा 115BB के तहत प्राइज मनी या अवॉर्ड को 'इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज' माना जाता है, जिस पर 30% फ्लैट टैक्स लगता है.

इसके अलावा सरचार्ज (हाई इनकम वालों के लिए 10-37%) और 4% हेल्थ एंड एजुकेशन सेस जुड़ता है, यानी कुल TDS रेट 31.2% से 42.74% तक हो सकता है. ऐसे में माना जा सकता है कि औसत प्रभावी दर 40% हो सकता है. जैसा कि हाई-इनकम क्रिकेटर्स के केस में आम  बात है.

अब कैलकुलेशन भी समझ लीजिए

  • कुल इनामी राशि: ₹131 करोड़
  • TDS @30%: ₹39.3 करोड़
  • सरचार्ज (15% औसत): ₹5.895 करोड़ (39.3 करोड़ का 15%)
  • सेस @4%: ₹1.83 करोड़ (कुल टैक्स पर)
  • कुल कटौती: ≈ ₹47 करोड़ (करीब 36%)

हाथ में आने वाली राशि: 131 करोड़ - 47 करोड़ = ₹84 करोड़

CA अमित कुमार ने कहा, 'अगर स्लैब रेट्स (30-42%) लागू हुए तो हाथ में 78-90 करोड़ तक रह सकता है.' उन्‍होंने बताया कि TDS का मतलब, टैक्‍स डिडक्‍शन एट सोर्स होता है, यानी जहां से पैसे जारी होंगे, वहीं कट जाएंगे. ऐसे में BCCI ही TDS काटकर देगी. फिर खिलाड़ी ITR में क्लेम कर सकते हैं. अगर प्रावधानों के तहत वे छूट के दायरे में आएंगे तो उन्‍हें लाभ मिल सकता है.  

CA अमित कुमार ने बताया कि ये कैलकुलेशन अनुमानित है और इसमें बदलाव संभव है. टैक्‍स काटने के बावजूद टीम इंडिया के सदस्‍यों के हाथों में मोटे पैसे आएंगे. 

टीम इंडिया की खिताबी जीत पर BCCI ने क्‍या कहा? 

इस खिताबी जीत के साथ भारत ने क्रिकेट जगत में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार दो बार खिताब जीतने वाला पहला देश बना. इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी तीन बार उठाने वाली दुनिया की एकमात्र टीम बन गई है, जिससे इस फॉर्मेट में उसकी बादशाहत और गहरी हो गई है.

वहीं दूसरी ओर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में घरेलू दर्शकों के सामने खिताब जीतकर टीम ने इस पल को यादगार बना दिया.

Advertisement

BCCI  ने अपनी रिलीज में कहा, 'BCCI इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर टीम के प्रत्येक सदस्य, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई देता है. टीम इंडिया ने जिस निरंतरता और जज्बे के साथ यह टूर्नामेंट खेला, वह काबिले तारीफ है. हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट की यह स्वर्णिम यात्रा जारी रहेगी.'

ये भी पढ़ें: BCCI ने खोला खजाना, T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए रिकॉर्ड 131 करोड़ रुपय के इनाम का किया ऐलान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel-Iran War के बीच LPG Cylinder की जमाखोरी पर सरकार सख्त, सरकार ने लागू किया ESMA | NDTV