Settlement Holiday 2026: शेयर बाजार में आज ट्रेडिंग तो होगी, पर खाते में क्रेडिट नहीं होंगे शेयर या पैसे, जानें क्या है वजह?

Stock Market Settlement Holiday on April 1: आज 1 अप्रैल को शेयर बाजार में ट्रेडिंग चालू है, लेकिन सेटलमेंट हॉलिडे की वजह से आपके पैसे और शेयर आज क्रेडिट नहीं होंगे.बैंक क्लोजिंग की वजह से 2 अप्रैल तक रुकना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
April 1 Settlement Holiday: सेटलमेंट हॉलिडे का मतलब है कि शेयर बाजार में आप शेयर खरीद और बेच तो सकते हैं, लेकिन उन सौदों का हिसाब-किताब यानी सेटलमेंट उस दिन नहीं होता.
नई दिल्ली:

Stock Market Settlement Holiday in india: अगर आप आज यानी 1 अप्रैल को शेयर बाजार में दांव लगाने जा रहे हैं, तो ट्रेडिंग से पहले सेटलमेंट को लेकर कन्फ्यूजन दूर कर लें. आज बाजार खुला तो है, लेकिन आपके खाते में न तो पैसे आएंगे और न ही शेयर. दरअसल, आज सेटलमेंट हॉलिडे (Settlement Holiday 2026) है. कल यानी 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी के बाद आज बैंक क्लोजिंग की वजह से बैंकिंग सिस्टम बंद है. ऐसे में ट्रेडिंग तो चालू रहेगी, लेकिन पैसों और शेयरों का लेन-देन अटक जाएगा. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आज होने वाली ट्रेडिंग का आपके वॉलेट और मुनाफे पर क्या असर पड़ेगा...

क्या होता है सेटलमेंट हॉलिडे?

सेटलमेंट हॉलिडे का मतलब है कि शेयर बाजार में आप शेयर खरीद और बेच तो सकते हैं, लेकिन उन सौदों का हिसाब-किताब यानी सेटलमेंट उस दिन नहीं होता. आज 1 अप्रैल को बैंकों की सालाना क्लोजिं' (Annual Bank Closing) है, जिसकी वजह से बैंक और डिपॉजिटरी बंद रहते हैं. इसलिए आज होने वाले सभी काम 2 अप्रैल को सेटल होंगे.

सेटलमेंट हॉलिडे के दिन इंट्राडे ट्रेडिंग होगी, मुनाफा तुरंत नहीं दिखेगा

अगर आप आज इंट्राडे ट्रेडिंग (Intraday Trading on Settlement Holiday) करते हैं और मुनाफा कमाते हैं, तो खुश तो हो जाइए लेकिन वो पैसा आज आपके वॉलेट या बैंक खाते में नहीं दिखेगा. 30 मार्च और आज 1 अप्रैल को होने वाली ट्रेडिंग का मुनाफा 2 अप्रैल को मार्केट बंद होने के बाद ही आपके अकाउंट में क्रेडिट होगा. यानी आज आप कमाई तो करेंगे, लेकिन उसे निकालने या इस्तेमाल करने के लिए कल तक का इंतजार करना होगा.

31 मार्च को बेचे शेयर का नहीं मिलेगा मार्जिन

हालांकि कल छुट्टी थी, पर उससे पहले अगर आपने बकाया सौदे को 31 मार्च को कोई शेयर बेचा था , तो उसका बढ़ा हुआ मार्जिन 1 अप्रैल को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध नहीं होगा. नियम के मुताबिक, सेटलमेंट हॉलिडे के दिन पुराने सौदों का फंड रिलीज नहीं होता, इसलिए आपको फ्रेश ट्रेडिंग के लिए अपने पास मौजूद फंड का ही इस्तेमाल करना होगा.

Advertisement

MTF और BTST ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट

  • MTF (मार्जिन ट्रेडिंग): अगर आपने MTF के तहत शेयर खरीदे हैं, तो उन्हें आज यानी 1 अप्रैल को नहीं बेचा जा सकता. आप इन्हें कल 2 अप्रैल से ही बेच पाएंगे.
  • BTST (आज खरीदो, कल बेचो): आप आज शेयर खरीदकर कल बेच सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि T2T (Trade to Trade) वाले शेयरों में यह सुविधा नहीं मिलेगी.

म्यूचुअल फंड निवेशकों का क्या होगा?

म्यूचुअल फंड के लिए भी नियम थोड़े बदल गए हैं.इक्विटी स्कीम्स में अगर आपने कट-ऑफ टाइम से पहले ऑर्डर दिया, तो NAV आज की मिलेगी, लेकिन पैसा या यूनिट्स 2 अप्रैल को ही सेटल होंगे.वहीं, डेट और लिक्विड फंड्स स्कीम्स में पैसा आने या सेटल होने में 1 से 5 दिन तक की देरी हो सकती है, जो आपकी स्कीम के प्रकार पर निर्भर करता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | CM Yogi Mother Controversy: योगी की मां की दो गाली, मौलाना की सारी हेकड़ी निकल गई!