Stock Market Today: क्या आज भारतीय शेयर बाजार में लौटेगी हरियाली? एशियाई बाजारों में आई रौनक, GIFT निफ्टी से मिल अच्छे संकेत

Stock Market Today 10 April 2026: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती है. GIFT निफ्टी और एशियाई बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं, लेकिन सऊदी अरब पर हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतें $97 के पार पहुंच गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Stock Market News Today: अमेरिकी बाजार की मजबूती का असर आज भारतीय बाजार की ओपनिंग पर भी साफ देखने को मिल सकता है.
नई दिल्ली:

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज यानी शुक्रवार की सुबह उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है. गुरुवार को सेंसेक्स में 900 अंकों की भारी गिरावट के बाद आज GIFT निफ्टी हरे निशान में ट्रेड कर रहा है, जो बाजार की पॉजिटिव शुरुआत का इशारा दे रहा है. हालांकि, दुनिया भर के बाजारों में अब भी वेट एंड वॉच की स्थिति बनी हुई है. अमेरिका और ईरान के बीच हुआ दो हफ्ते का सीजफायर अब भी नाजुक बना हुआ है, वहीं सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हुए हमलों ने कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर आग लगा दी है. आइए जानते हैं कि आज भारतीय शेयर बाजार और ग्लोबल मार्केट से जुड़े क्या बड़े अपडेट्स हैं.....

GIFT निफ्टी ने दी राहत, क्या संभलेगा बाजार?

आज सुबह भारतीय बाजार के लिए शुरुआती संकेत अच्छे मिल रहे हैं. GIFT निफ्टी 23,915 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है, जो निफ्टी-50 में रिकवरी की उम्मीद जगा रहा है. आपको बता दें कि गुरुवार को इजराइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों ने निवेशकों को डरा दिया था, जिससे सेंसेक्स 76,630 और निफ्टी 23,780 के स्तर पर बंद हुए थे. आज की तेजी काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि विदेशी निवेशक ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारतीय शेयरों पर कितना भरोसा जताते हैं.

एशियाई बाजारों में रौनक, जापान और कोरिया के इंडेक्स उछले

आज यानी शुक्रवार, 10 अप्रैल की सुबह एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.65% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) भी 1.68% उछला है. निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम किसी तरह टिका रहेगा. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का बाजार आधा परसेंट नीचे ट्रेड कर रहा है. 

कच्चे तेल में उबाल, सऊदी अरब पर हमले से बिगड़ा खेल

भले ही शेयर बाजार संभलते दिख रहे हों, लेकिन तेल की कीमतों ने चिंता बढ़ा दी है. सऊदी अरब के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों के कारण वहां उत्पादन क्षमता में करीब 6 लाख बैरल प्रति दिन की कमी आई है. इस खबर के बाद ब्रेंट क्रूड करीब 1% बढ़कर $97 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है और अमेरिकी क्रूड (WTI) $98 के पार है. 

Advertisement

अच्छी बात यह है कि इस उछाल के बावजूद, सीजफायर की खबर के चलते यह हफ्ता जून के बाद कच्चे तेल के लिए सबसे खराब हफ्ता साबित होने जा रहा है, क्योंकि कीमतों में ओवरऑल 10% की गिरावट आई है.

ट्रंप की चेतावनी और अमेरिकी बाजार का एक्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते में जहाजों की आवाजाही बाधित हुई तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. ट्रंप के कड़े रुख और तेल सप्लाई की चिंता के बीच अमेरिकी बाजार गुरुवार रात बढ़त के साथ बंद हुए. डाओ जोंस (Dow Jones) ने करीब 275 अंकों की तेजी दिखाई, जबकि S&P 500 और नैस्डैक (Nasdaq) में भी अच्छी बढ़त रही. अमेरिकी बाजार की इस मजबूती का असर आज भारतीय बाजार की ओपनिंग पर भी साफ देखने को मिल सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान का अमेरिका-इजरायल को झटका! होर्मुज पर रख दी चौंकाने वाली शर्त?