Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market Updates: शेयर बाजार में आज रौनक का माहौल है. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय बाजारों ने शानदार बढ़त के साथ शुरुआत की है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Stock Market News Updates: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.
नई दिल्ली:

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. गिरावट के दौर को पीछे छोड़ते हुए बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी जा रही है. बुधवार, 18 मार्च की सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ी है, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं.सुबह 9:18 बजे के करीब सेंसेक्स 438.86 अंक (0.58%) की मजबूती के साथ 76,509.70 के स्तर पर पहुंच गया. 

वहीं, निफ्टी भी 136.60 अंक (0.58%) उछलकर 23,717.75 के पार निकल गया है. बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल है .

IT सेक्टर की चांदी, निफ्टी आईटी बना टॉप गेनर

बाजार खुलते ही आईटी (IT) शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी (Nifty IT) इंडेक्स टॉप गेनर के रूप में उभरा है. इसके अलावा ऑटो, मीडिया, इन्फ्रा, पीएसयू बैंक, डिफेंस और हेल्थकेयर जैसे लगभग सभी बड़े सेक्टर्स भी हरे निशान में चमक रहे हैं. हालांकि, मेटल और कमोडिटी इंडेक्स में थोड़ी सुस्ती है और वे लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार उछाल

सिर्फ बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि छोटे और मझोले शेयरों में भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.निफ्टी मिडकैप 100 करीब 544 अंक या 0.99% की बढ़त के साथ 55,718 के स्तर पर देखा गया.निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही, जो 55,729 के पार निकल गया.

Advertisement

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

आज सुबह के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में TCS, इंडिगो, ट्रेंट, HCL टेक और इन्फोसिस जैसे नाम टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं. इसके साथ ही अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी में भी अच्छी तेजी है. दूसरी तरफ, HDFC बैंक, ICICI बैंक और टाटा स्टील जैसे कुछ बड़े शेयरों पर बिकवाली का थोड़ा दबाव दिख रहा है.

पिछले दो दिनों का शानदार प्रदर्शन

बाजार में यह तेजी अचानक नहीं आई है, बल्कि पिछले दो दिनों से खरीदार हावी हैं.हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 567.99 अंक (0.75%) चढ़कर 76,070.84 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 172.35 अंक की बढ़त के साथ 23,581.15 पर रहा.हफ्ते की शुरुआत भी धमाकेदार रही थी, जब सोमवार  को सेंसेक्स 938.93 अंक और निफ्टी 257.70 अंक की छलांग लगाकर बंद हुए थे.

Advertisement

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल

एशिया के ज्यादातर बाजारों, जैसे टोक्यो, सोल और जकार्ता में हरियाली है, जबकि शंघाई और हांगकांग के बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में हैं. इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए थे, जिसका पॉजिटिव असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है.

अमेरिकी फेड के फैसले पर टिकी हैं दुनिया की नजरें

बाजार में यह हलचल अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की बैठक के बीच हो रही है. ब्याज दरों को लेकर फेड आज यानी बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा. ईरान के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच इस मीटिंग को बहुत अहम माना जा रहा है. इसी फैसले से तय होगा कि आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट की चाल क्या होगी.

Featured Video Of The Day
Exit Polls पर BJP सांसद दिनेश शर्मा का बड़ा दावा, नतीजे होंगे चौंकाने वाले
Topics mentioned in this article