Stock Market Holiday: कल 14 अप्रैल को शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? अंबेडकर जयंती पर NSE-BSE में ट्रेडिंग को लेकर दूर कर लें कंफ्यूजन

Stock Market Holidays in April 2026: BSE और NSE की वेबसाइट के मुताबिक, साल 2026 में कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे हैं. ऐसे में किसी भी नुकसान से बचने के लिए हमेशा ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर चेक करके ही अपनी प्लानिंग करें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Stock Market Holiday Tomorrow 14 April: अगर आप भी ट्रेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर जान लें कि कब-कब बाजार बंद रहेगा.
नई दिल्ली:

Stock Market Holiday on April 14: कल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती है और ऐसे में बहुत से निवेशक और ट्रेडर्स इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि कल शेयर बाजार में कामकाज होगा या नहीं. अगर आप भी इस हफ्ते ट्रेडिंग या निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपनी इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजी बनाने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि कल स्टॉक मार्केट खुला रहेगा या बंद. कहीं ऐसा न हो कि आप कल सुबह स्क्रीन खोलकर बैठें और पता चले कि बाजार की छुट्टी है. आइए जानते हैं एक्सचेंज के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के हिसाब से कल ट्रेडिंग ओपन रहेगा या क्लोज.

क्या अंबेडकर जयंती पर बंद रहेंगे BSE और NSE ?

कल यानी मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पूरी तरह बंद रहेंगे. भारत के संविधान निर्माता की जयंती के सम्मान में इस दिन इक्विटी मार्केट में कोई खरीद-बिक्री नहीं होगी. इसका मतलब है कि इस हफ्ते आपको ट्रेडिंग के लिए सिर्फ 4 दिन ही मिलेंगे. शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी  है. इस तरह कल की छुट्टी को मिलाकर इस हफ्ते 3 दिन बाजार में कोई हलचल नहीं होगी. अब इस हफ्ते के बचे हुए दिनों में सिर्फ बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को ही ट्रेडिंग हो पाएगी.

MCX में कल होगी ट्रेडिंग? कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट

अगर आप कमोडिटी में ट्रेड करते हैं, तो आपके लिए थोड़ी राहत की बात है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) कल सुबह के सेशन में तो बंद रहेगा, लेकिन शाम के सेशन में यहां ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी. वहीं, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) दोनों ही सेशन्स सुबह और शाम के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. इसलिए कमोडिटी ट्रेडर्स शाम के समय अपनी पोजीशन ले सकते हैं.

2026 में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार ? (Stock Market Holiday 2026 List)

साल 2026 में  BSE और NSE ने कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे दिए हैं, जिनमें से अंबेडकर जयंती 7वीं छुट्टी है. इसके बाद भी साल में 9 छुट्टियां और बाकी रहेंगी. आने वाले महीनों की लिस्ट यहां देखें...

Advertisement
  • 1 मई 2026 (शुक्रवार): महाराष्ट्र दिवस की वजह से बाजार में कामकाज नहीं होगा.
  • 28 मई 2026 (गुरुवार): बकरीद के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा.
  • 26 जून 2026 (शुक्रवार): मोहर्रम के कारण शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी.
  • 14 सितंबर 2026 (सोमवार): गणेश चतुर्थी के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा.
  • 2 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार):  गांधी जयंती पर शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.
  • 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार): दशहरा के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा.
  • 10 नवंबर 2026 (मंगलवार): दीवाली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी.
  • 24 नवंबर 2026 (मंगलवार): गुरु नानक जयंती के चलते बाजार बंद रहेगा.
  • 25 दिसंबर 2026 (शुक्रवार): क्रिसमस के कारण शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.

निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए जरूरी सलाह

शेयर बाजार बंद होने का मतलब है कि कल कोई भी नया ट्रेड या ऑर्डर एग्जीक्यूट नहीं होगा और न ही कोई सेटलमेंट प्रोसेस चलेगा. सेटलमेंट अब आज (13 अप्रैल) के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर अगले ट्रेडिंग दिन ही होगा. मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह है कि किसी भी नुकसान से बचने के लिए हमेशा हॉलिडे कैलेंडर चेक करके ही अपनी प्लानिंग करें. आप पूरी लिस्ट BSE की वेबसाइट bseindia.com पर 'Trading Holidays' सेक्शन में जाकर भी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- LIC Bonus Issue: एलआईसी पहली बार देने जा रही बोनस शेयर, आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, मिलने वाला है सबसे बड़ा सरप्राइज