Share Market Open: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों के बीच शेयर मार्केट में गिरावट देखी जा रही है. फ्लैट ओपनिंग के बाद, BSE सेंसेक्स करीब 1 फीसदी या 699.74 अंक नीचे गिरकर 73,959 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी 50 करीब 0.83% या 194 अंक नीचे गिरकर 23,290 के करीब कारोबार करता दिखा.
इससे पहले प्री ओपन में BSE सेंसेक्स 300 अंक तक नीचे सरक गया था. बा में ये 74,500 के करीब कारोबार करता दिखा. वहीं NSE निफ्टी 50 करीब 80 अंक नीचे गिरा था, जो बाद में 23,400 के करीब कारोबार करता दिखा.
पहले ही मिले थे गिरावट के संकेत
इससे पहले गिफ्ट निफ्टी 23,469 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 134 अंकों की कमी है. यह भारतीय शेयर बाजार के लिए शुभ संकेत नहीं था और पहले ही अंदेशा जताया जा रहा था कि सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुल सकते हैं. मार्केट खुला तो यही हुआ. इससे पहले अमेरिका-ईरान वार्ता से उपजे तनाव के बीच मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 228.91 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 51,307.79 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 9.94 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 7,609.90 पर पहुंच गया. नैस्डैक कंपोजिट 7.09 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 27,093.90 पर बंद हुआ था.
ये भी पढ़ें: अदाणी समूह की कंपनियों का वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 1.53 लाख करोड़ रुपये पहुंचा पूंजीगत व्यय





