ट्रंप के बयान से 'मंगलमय' रिकवरी, किन शेयरों पर दांव लगाएं निवेशक, कहां फूंक-फूंक कर रखें कदम, एक्सपर्ट्स की राय जानिए

Stocks to Buy and Avoid: मिडिल ईस्‍ट में जारी जंग के बीच फिर डोनाल्ड ट्रंप के हमले रोकने वाले बयान से बाजार में लौटी रौनक. एक्सपर्ट्स से जानिए किन शेयरों में है खरीदारी का मौका और कहां है गिरावट का खतरा. रिलायंस, इंफोसिस और एसबीआई समेत दिग्गज शेयरों पर ब्रोकरेज की पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Stocks to Buy amid Middle East Crisis: ब्रोकरेज हाउसेज की क्‍या है सलाह?

मिडिल ईस्‍ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध पर अल्‍प विराम वाले ताजा संदेश ने वैश्विक बाजारों में जान फूंक दी है. उनके बयान का तुरंत असर ये दिखा कि कच्चे तेल की कीमतें 11% तक गिर गईं और अमेरिकी बाजारों में जबरदस्‍त तेजी दिखी. वहीं दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी में 900 अंकों के उछाल से अच्‍छे संकेत मिले और मंगलवार को सेंसेक्‍स करीब 1400 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ. निफ्टी भी फिर से 23000 के करीब पहुंच गया.  

अब ज्‍यादातर निवेशकों के मन में यही सवाल चल रहा है कि ट्रंप के इस यू-टर्न के बाद कहां दांव लगाना चाहिए और कहां सावधानी बरतनी है. यहां हमने NDTV और NDTV Profit की तीन अलग-अलग रिपोर्ट्स का एनालिसिस किया है और एक्सिस सिक्‍योरिटीज, एंजल वन, मोतीलाल ओसवाल समेत कई ब्रोकेरेजेस के एक्‍सपर्ट्स के इनपुट्स लिए गए हैं. 

1. खरीदारी का सुनहरा मौका: जो 'डर' के मारे सबसे ज्यादा गिरे

ईरान युद्ध की आशंका के चलते पिछले दो हफ्तों में कई फंडामेंटली मजबूत शेयर औंधे मुंह गिरे थे. अब जब तनाव कम हो रहा है, तो कम P/E (प्राइस-टू-अर्निंग) रेशियो वाले इन शेयरों में 'वैल्यू बाइंग' का मौका है.

बैंकिंग और फाइनेंस (रेट सेंसिटिव): युद्ध के कारण सरकारी बैंक सबसे ज्यादा दबाव में थे. अब ब्याज दरों में स्थिरता की उम्मीद से ये रिकवर करेंगे:

Advertisement
  • SBI यानी स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (P/E 11.59): सबसे सुरक्षित और सस्ता सरकारी बैंक.
  • फेडरल बैंक- Federal Bank (P/E 15.9): प्राइवेट बैंकिंग में मजबूत विकल्प.
  • Five-Star Business Finance: बहुत कम P/E (9.43) पर उपलब्ध, तेजी की उम्मीद.

एक्सपर्ट पिक: एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक Nestle India, Varun Beverages और Max Healthcare में भी निचले स्तरों से खरीदारी की जा सकती है.

इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग : लॉजिस्टिक लागत कम होने से इन कंपनियों को सीधा फायदा होगा:

  • M&M (P/E 23.72): ऑटो सेक्टर में रिकवरी का नेतृत्व करेगा.
  • Birla Corp और JK Lakshmi Cement: सीमेंट सेक्टर में इनपुट कॉस्ट घटने से मार्जिन सुधरेगा.
  • L&T और Mazagon Dock: डिफेंस और इंफ्रा में लंबी अवधि के लिए बेहतर.

2. हाई-कन्विकशन ट्रेडिंग आइडिया: 'ट्रंप रैली' के टॉप पिक्स

ब्रोकरेज फर्मों ने मंगलवार को कुछ खास शेयरों में खरीदारी की सलाह दी जो तकनीकी रूप से मजबूत नजर आ रहे हैं:

Advertisement
  • Reliance Industries: JM फाइनेंशियल ने ₹1,447 और ₹1,463 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है (Stop Loss: ₹1,379).
  • Infosys & Tech Mahindra: आईटी सेक्टर में तेजी का फायदा उठाने के लिए इंफोसिस (Target: ₹1,312) और टेक महिंद्रा (Target: ₹1,460) टॉप चॉइस हैं.
  • Aurobindo Pharma: फार्मा सेक्टर में मजबूती बनी हुई है, एक्सपर्ट्स ने ₹1,345 का टारगेट दिया है.
  • Power Grid: सरकारी यूटिलिटी शेयर के रूप में ₹320 के लक्ष्य के लिए बढ़िया दांव.

3. सावधान: यहां दिख सकती है गिरावट 

बाजार में हरियाली के बावजूद कुछ शेयर तकनीकी रूप से कमजोर हैं या 'ओवरबॉट' (जरूरत से ज्यादा खरीदारी) की स्थिति में हैं. यहां एक्सपर्ट्स ने बेचने (Sell) या सावधानी बरतने की सलाह दी है:

HDFC Bank: PL कैपिटल के अनुसार, प्राइवेट बैंकिंग में कमजोरी दिख रही है. इसे ₹745 पर बेचकर ₹720 का नीचे का टारगेट रखा जा सकता है (Stop Loss: ₹760).

Voltas: कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में कमजोरी के चलते मोतीलाल ओसवाल ने इसे बेचने की सलाह दी है (Target: ₹1,185).

IEX (Indian Energy Exchange): रेलिगेयर ब्रोकिंग ने एनर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में कमजोरी के संकेत दिए हैं (Target: ₹102).

एक्सपर्ट की खास सलाह

एक्सिस सिक्योरिटीज के उत्तम कुमार श्रीमल का मानना है कि मौजूदा गिरावट 'सेंटिमेंट' आधारित थी, न कि बुनियादी. इसलिए निवेशकों को घबराने के बजाय धीरे-धीरे (Staggered Approach) अच्छे शेयरों में निवेश बढ़ाना चाहिए. InvestorAi के अनुसार, VIX (डर का इंडेक्स) के ठंडा होने से एनर्जी और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 'वैल्यू रिसेट' हुआ है, जिसका फायदा उठाना चाहिए.

इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए रिपोर्ट्स में से जिन एक्‍सपर्ट्स के इनपुट्स लिए गए हैं, जिनमें उत्तम कुमार श्रीमल (Axis Securities), श्रवण शेट्टी (Primus Partners), अक्षय पी भागवत (JM Financial), राजेश भोसले (Angel One), अजीत मिश्रा (Religare Broking), चंदन टापरिया (Motilal Oswal), वैशाली पारेख (PL Capital) जैसे नाम शामिल हैं. इनके अलावा InvestorAi के इनपुट्स भी इस्‍तेमाल किए गए हैं. 

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट विभिन्न ब्रोकरेज और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा जरूर करें. इस रिपोर्ट में जिन कंपनियों का ज़िक्र किया गया है, उनमें से किसी से भी कोई आर्थिक (या कोई अन्य) हित जुड़ा नहीं है. ये रिपोर्ट एक अनुमानित दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है. वित्तीय परिणाम हमेशा बाजार के जोखिमों और कई अन्य कारकों पर निर्भर करते हैं. आपके निवेश संबंधी निर्णय आपके जोखिम-मूल्यांकन और बाजार की आपकी अपनी समझ पर आधारित होने चाहिए.)

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी के दाम गिरे! 8,500 रुपये कम हुए सिल्वर के दाम, जानिए गोल्‍ड कितना सस्‍ता हो गया

Advertisement
Featured Video Of The Day
IPL की सबसे महंगी टीम बनी RR, 15 हजार करोड़ में बिकी, भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा