भारतीय शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. प्री ओपन सेशन मार्केट के लिए निराशा ही लेकर आया. निफ्टी 153 तो सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा इस प्री सेशन में गिरावट के साथ खुला. आज की स्थिति कल से अलग नजर आई. बीते कारोबारी सेशन में जहां मार्केट ने कमाल की शुरुआत की थी, लेकिन आखिरी सेशन में बड़ी मुनाफावसूली का शिकार हो गया. आज निवेशक उम्मीद में हैं कि हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में हरियाली का माहौल बना रहे. एक्सपर्ट का मानना है कि घरेलू निवेशकों के साथ विदेशी निवेशकों की खरीद-फरोख्त इस हफ्ते शेयर मार्केट की दिशा और दशा तय करेंगे.
तेल की कीमतों में हाल ही में तेज बढ़त के बाद अब थोड़ा ठहराव देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड करीब 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जो पिछले सेशन में लगभग 4.2% चढ़ा था, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
वैश्विक तेल सप्लाई के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अहम रास्ता है, इसलिए इससे जुड़ी हर खबर पर बाजार की नजर बनी हुई है. दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई 1% से ज्यादा गिरा, साउथ कोरिया का कोस्पी भी नीचे रहा, जबकि हांगकांग और चीन के बाजार लगभग हल्की गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, अमेरिकी बाजारों के संकेत भी कमजोर नजर आ रहे हैं, जहां S&P 500, Nasdaq और Dow Jones के फ्यूचर्स में गिरावट दिखाई दे रही है.
Share Market Today Live Updates:
Share Market Live Updates: सेंसेक्स का अभी तक का पूरा हाल
Share Market Live Updates: भारत में एल नीनो का असर अभी नहीं
Share Market Live Updates: निफ्टी में दिखी शुरुआती रिकवरी
भारतीय शेयर मार्केट की आज शुरुआत फिर गिरावट के साथ हुई. हालांकि निफ्टी 50 सुधर कर 150 अंक की कमी से 84 अंक पर आ गया है. उम्मीद है हरे निशान में बाजार जल्द ट्रेड करता दिखे.
Share Market Live Updates: निफ्टी में सेक्टर वाइज ग्रोथ
Share Market Live Updates: आईटी सेक्टर ने फिर दिखाया अपना दम
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज ऑटो और FMCG सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली, जबकि IT सेक्टर मजबूती के साथ खुला. निफ्टी IT इंडेक्स करीब 411 अंकों की बढ़त के साथ 30,265.70 पर शुरू हुआ, वहीं निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब 251 अंकों की गिरावट के साथ 47,996.40 पर कारोबार करता नजर आया. कुल मिलाकर, शुरुआती कारोबार में विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखा.
Share Market Live Updates: निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में गिरावट
Share Market Live Updates: निफ्टी में जारी बिकवाली का दौर
सेंसेक्स के साथ ही निफ्टी में भी गिरावट का दौर देखा जा रहा है. कल जहां से मार्केट बंद हुआ था, वहीं से इसकी शुरुआत देखने को मिल रही है.
Share Market Live Updates: सेंसेक्स पर छाया फिल लाल निशान
Share Market Live Updates: अमेरिका ट्रेड डील की संभावना का दिखेगा पॉजिटिव असर
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है. दोनों देश ज्यादातर बड़े मुद्दों पर सहमत हैं. अगर ये समझौता जल्दी पूरा हो जाता है, तो इससे भारत के इंपोर्ट को बढ़ावा मिल सकता है और कई सेक्टरों को भी फायदा होने की उम्मीद है.
Share Market Live Updates: एनएचपीसी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
सरकार एनएचपीसी में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. इसके जरिए सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिए पहले 3% हिस्सेदारी बेचेगी और जरूरत पड़ने पर ग्रीन शू ऑप्शन में एक्सट्रा 3% हिस्सेदारी भी बेच सकती है. इस ऑफर के लिए शेयर की मिनिमम कीमत 71 रुपये प्रति शेयर तय की गई है.
Share Market Live Updates: मार्केट पर मॉर्गन स्टेनली का रुख
मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर अब शायद पीछे छूट चुका है और आने वाले समय में कंपनियों की कमाई तेज होने की उम्मीद है. साथ ही, बाजार के वैल्यूएशन और निवेशकों का सेंटीमेंट भी पहले की तुलना में पहले से ठीक हुआ है.
हालांकि मॉर्गन स्टेनली के अनुसार फिलहाल डोमेस्टिक साइक्लिकल सेक्टर ज्यादा मजबूत बने रहेंगे. फाइनेंशियल, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी और इंडस्ट्रियल सेक्टर ओवरवेट हैं, जबकि एनर्जी, मटेरियल्स, यूटिलिटी और हेल्थकेयर सेक्टर अंडरवेट बने हुए हैं.
Share Market Live Updates: एनएचपीसी, ओला इलेक्ट्रिक, विप्रो और अनंत राज पर निवेशकों की नजर
NHPC का ऑफर फॉर सेल आज गैर-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा, जिसमें शेयर की मिनिमम कीमत 71 रुपये तय की है. ओला इलेक्ट्रिक ने अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट 37.74 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर शुरू किया है और ACME Solar ने भी अपना QIP 294.13 रुपये के भाव पर लॉन्च किया है. इसके अलावा कॉर्पोरेट अपडेट की बात करें तो विप्रो Aggne Global में 20% अतिरिक्त हिस्सेदारी 28.5 मिलियन डॉलर में खरीदेगी. वहीं, अनंत राज हरियाणा में डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विस प्रोजेक्ट के लिए 25,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, जिस पर निवेशकों की नजर रहेगी.





