Share Market Today: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स 100 अंक उछला, IT स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी

Share Market Updates: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार फिलहाल एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में आई तेजी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी से बाजार को स्थिरता मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Stocks Market Updates: सेंसेक्स के 30 शेयरों में आईटी शेयरों ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की
नई दिल्ली:

आज यानी सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 26 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ हरे निशान में खुला. सेंसेक्स 143 अंक बढ़कर 82,419 पर खुला, फिर उछाल के साथ 82,579.16 पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 50 से ज्यादा अंक उछलकर 25,567.60 पर पहुंच गया.

करीब 9.35 बजे 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 106 अंकों यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,382.07 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 89.30 (0.11 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 82,365.37 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.55 प्रतिशत की तेजी, तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.24 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. जबकि बीएसई आईटी इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली.

IT और बैंकिंग सेक्टर में रौनक

आईटी शेयरों में आई गिरावट के बाद नए सिरे से खरीदारी के रुझान के बीच घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली, हालांकि बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई. लेकिन कुछ समय बाद बाजार ने फिर से मजबूती दिखाई.

आज के कारोबार में सेक्टर के हिसाब से मिला-जुला रुख है. Nifty IT और Nifty PSU Bank सबसे ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. आईटी इंडेक्स में 1.01% और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.13% की तेजी दर्ज की गई है.निफ्टी ऑटो में 0.26 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.20 प्रतिशत बढ़त दर्ज हुई. दूसरी ओर, एफएमसीजी (FMCG) में 0.27% और रियल्टी (Realty) सेक्टर के शेयरों में 0.46% की बिकवाली देखी गई.

अदाणी पोर्ट्स शेयरों में भी तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में आईटी शेयरों ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की, जिसमें टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयरों में 1 से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इसके अलावा, सन फार्मा, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, टाइटन, बीईएल और अदाणी पोर्ट्स शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. जबकि, एनटीपीसी, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और इटरनल टॉप लूजर्स वाले शेयरों  में शामिल रहे.

Advertisement

निफ्टी के लिए क्या हैं सपोर्ट और रेजिस्टेंस?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में आई तेजी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी से बाजार को स्थिरता मिलेगी. निफ्टी के लिए 25,250 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करेगा, जबकि 25,650 का रेजिस्टेंस लेवल बना हुआ है. बैंक निफ्टी की बात करें तो इसके लिए 60,700–60,800 पर सपोर्ट और 61,300–61,400 के पास रेजिस्टेंस देखा जा रहा है.

विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली जारी

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, 25 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹2,991 करोड़ के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने मोर्चा संभालते हुए ₹5,119 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की, जिससे बाजार को गिरने से बचाने में मदद मिली. ग्लोबल मार्केट्स में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि चीन और हांगकांग के बाजारों में सुस्ती है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Supreme Court Bans NCERT Book BREAKING: 'उन्होंने गोली चलाई और ज्यूडिशरी आज लहूलुहान है' - SC
Topics mentioned in this article