Share Market Open or Close Today: होली के दिन पहली बार खुलेगा शेयर मार्केट, जानिए कितने घंटे होगी ट्रेडिंग?

Share Market Open or Close Today: होली 2026 के मौके पर शेयर बाजार की छुट्टियों को लेकर निवेशकों में भ्रम की स्थिति है. क्या आज मार्केट खुला है? जानिए NSE, BSE और MCX के ट्रेडिंग समय और छुट्टियों की पूरी डिटेल इस खबर में जानिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Share Market Open or Close Today: होली के दिन बाजार बंद या खुला है? पूरी जानकारी इस खबर में.

Share Market Open or Close Today: होली का त्योहार पूरा देश मना रहा है. लेकिन गुलाल और मिठाइयों के बीच निवेशकों की नजर आज शेयर मार्केट पर भी रहने वाली है. इस साल होली की तारीखों और स्टॉक एक्सचेंज की छुट्टियों को लेकर काफी चर्चा है. अगर आप भी आज ट्रेडिंग करने का मन बना रहे हैं, तो पहले यह जान लीजिए कि बाजार होली के दिन खुला है या बंद है.

त्योहार की तारीखों में बदलाव के साथ शेयर बाजार की छुट्टियां भी बदलती हैं. 2026 के कैलेंडर के अनुसार निफ्टी और सेंसेक्स ने 3 मार्च 2026 को होली की छुट्टी का ऐलान किया था. हालांकि देश के बड़े हिस्से में रंगों वाली होली आज यानी 4 मार्च को मनाई जा रही है और होली के रंगों के बीच शेयर मार्केट निवेशकों के लिए खुला है.

Share Market Open or Close Today

आज होगी ट्रेडिंग

अगर आप आज यानी 4 मार्च को ट्रेड करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. आधिकारिक छुट्टी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार अपने नियमित समय पर खुलेगा. सुबह 9:00 बजे प्री-ओपन सेशन शुरू होगा और 9:15 बजे से आप सामान्य रूप से शेयरों की ट्रेडिंग कर सकेंगे. दोपहर 3:30 बजे बाजार बंद हो जाएगा और उसके बाद क्लोजिंग सेशन चलेगा. 

MCX में भी होगी ट्रेडिंग

शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट यानी एमसीएक्स (MCX) भी आज होली के मौके पर खुला है. आज 4 मार्च को एमसीएक्स पर सुबह और शाम दोनों ही सेशन में ट्रेडिंग की जाएगी. 

होली के दिन बाजार की चाल

भले ही बाजार खुला हो लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि होली के दिन ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रह सकती है. कई बड़े ट्रेडर्स और ब्रोकर त्योहार की छुट्टियों पर रहते हैं, जिससे मार्केट में लिक्विडिटी की कमी हो सकती है. हालांकि, ग्लोबल टेंशन का असर मार्केट की ओपनिंग पर साफ दिखेगा. खासकर अमेरिका और एशियाई बाजारों में चल रही हलचल आज सेंसेक्स और निफ्टी की दिशा तय करेगी.

हफ्ते के पहले दिन बाजार में गिरावट से निवेशकों के 6.59 लाख करोड़ डूबे

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,743.46 अंक यानी 3.37 प्रतिशत टूटकर 78,543.73 अंक पर आ गया था. बाद में यह 1,048.34 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,238.85 अंक पर बंद हुआ.इसी तरह, कारोबार के दौरान 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 575.15 अंक यानी 2.28 प्रतिशत का गोता लगाकर 24,603.50 अंक पर आ गया था. बाद में यह 312.95 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,865.70 अंक पर बंद हुआ.

Advertisement

इस गिरावट के कारण बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6,59,978.08 करोड़ रुपये घटकर 4,56,90,693.19 करोड़ रुपये रह गया.यानी सोमवार को शेयर बाजार में आई भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में 6.59 लाख करोड़ रुपये घट गई.

Featured Video Of The Day
Ayatollah Khamenei को मशहद में दफनाया जाएगा, श्रद्धांजलि सभा के बाद होंगे सुपुर्द-ए-खाक | BREAKING