Share Market LIVE: जंग रुकने की खुशी से झूमा बाजार, सेंसेक्‍स 2600 अंक उछला, 50 पैसे मजबूत हुआ रुपया

Stock Market, Sensex, Nifty, Share Market LIVE Updates: बुधवार को गिफ्ट निफ्टी में शानदार तेजी देखने को मिली और ये करीब 8 बजे 3 फीसदी या 700 से ज्‍यादा अंकों के उछाल के साथ ट्रेड करता दिखा. होर्मूज स्‍ट्रेट खुलने की खबर से कच्‍चे तेल की कीमतों में भी 13 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Stock Market LIVE Updates today: आज क्‍या है शेयर मार्केट का हाल?

Stock Market LIVE Updates: पिछले करीब 40 दिन से मिडिल ईस्‍ट में चल रही जंग के रुकने की खबर से मार्केट में हरियाली दिख रही है. प्री ओपन में सेंसेक्स और निफ्टी50 करीब 3.5 फीसदी उछले हैं. सेंसेक्‍स 2600 से ज्‍यादा अंकों के उछाल के साथ 77,290 पर ट्रेड करता दिखा, जबकि निफ्टी 3 फीसदी से ज्‍यादा या 730 अंकों के उछाल के साथ 50 731 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा. वहीं मार्केट पूरी तरह खुलने के बाद भी ये हरियाली बनी हुई है. सुबह 9:20 बजे सेंसेक्‍स 2,686 अंकों के उछाल के साथ 77,313 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी 800 अंकों के उछाल के साथ 23,921 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा. 

इस बीच रुपये (Rupee) में भी मजबूती देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 50 पैसे चढ़कर 92.56 पर कारोबार करता दिखा. वायदा बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में भी 6 फीसदी की गिरावट देखी गई और मार्केट में इसपर लोअर सर्किट लग गया. 

इससे पहले ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर के ऐलान से ग्‍लोबल मार्केट से अच्‍छे संकेत मिले. बुधवार को गिफ्ट निफ्टी में शानदार तेजी देखने को मिली और ये करीब 8 बजे 3 फीसदी या 700 से ज्‍यादा अंकों के उछाल के साथ ट्रेड करता दिखा.

ग्‍लोबल मार्केट से मिले थे अच्‍छे संकेत

बुधवार सुबह ग्‍लोबल मार्केट से भी अच्‍छे संकेत मिले थे. ये सीजफायर का ही असर था कि एशियाई बाजारों में भी पॉजिटिव रुख दिखा. हहोर्मूज स्‍ट्रेट खुलने की खबर से कच्‍चे तेल की कीमतों में भी 13 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई है. ब्रेंट क्रूड करीब 95 डॉलर/बैरल, जबकि WTI क्रूड ऑयल 97.32 डॉलर/ बैरल पर आ गया है. आज RBI मॉनिटरी पॉलिसी की मीटिंग के फैसलों का भी ऐलान करने वाला है. उम्‍मीद जताई जा रही है कि रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. इस उम्‍मीद को भी बाजार सकारात्‍मक रूप से ले रहा है.  

अमेरिकी बाजार में मिला जुला असर 

मंगलवार शाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्ते के लिए सीजफायर का ऐलान किया और इसका अमेरिकी शेयर बाजार पर मिलाजुला असर देखने को मिला. ट्रंप ने दो हफ्ते के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर सहमत हुए हैं और शांति समझौते पर बात चल रही है. मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में इसका मिला-जुला असर दिखा.  

Advertisement

यह भी पढ़ें : रुपया लुढ़का, तेल उछला, शेयर बाजार डोला... 40 दिन की जंग ने भारत से वसूली भारी कीमत

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Price News | बीच जंग 5 KG सिलेंडर की डिमांड क्यों एकदम बढ़ गई? | Iran Israel War