Scrap Business Idea: घर में पड़ा कबाड़ आपको बना सकता है मालामाल! ऐसे शुरू करें छप्परफाड़ मुनाफे वाला ये बिजनेस, पैसा ही पैसा होगा

Scrap Business in India 2026: अगर आप कबाड़ के बिजनेस में उतरने का मन बना रहे हैं, तो यह एक बहुत ही स्मार्ट और प्रॉफिटिबल फैसला हो सकता है. आइए जानते हैं कि कैसे आप कबाड़ के बिजनेस को एक सक्सेसफुल स्टार्टअप बना सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Scrap Business Profit: पुराने लोहे, प्लास्टिक, रद्दी पेपर और इलेक्ट्रॉनिक सामान को रीसायकल करके मोटा  पैसा कमाया जा सकता है.

कबाड़ का नाम सुनते ही हमारा ध्यान घर के उस पुराने और बेकार सामान पर जाता है जिसे हम किसी कोने में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे आप 'वेस्ट' समझ रहे हैं, वो असल में 'वेल्थ' यानी कमाई का एक बड़ा जरिया है? पहले कबाड़ के काम को छोटा समझा जाता था, लेकिन आज पढ़े-लिखे युवा इस बिजनेस में उतर रहे हैं और लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. रिस्क कम और कमाई ज्यादा होने के कारण यह बिजनेस अब एक हॉट स्टार्टअप आइडिया बन चुका है.

कबाड़ को बनाया लाखों का बिजनेस

महाराष्ट्र के ठाणे में रहने वाले दो दोस्तों, हेनिक गाला और श्रेयस जलापुर ने साबित कर दिया कि कोई भी काम छोटा नहीं होता.साल 2023 में इन 26 साल के युवाओं ने 'ScrapJi' नाम से एक टेक स्टार्टअप शुरू किया. आज यह कंपनी हर महीने 10,000 किलो कचरा रीसायकल कर रही है और इस साल इनका रेवेन्यू 25 लाख रुपये पार कर चुका है. इनका लक्ष्य 2025 तक 1 करोड़ रुपये तक पहुंचने का है.

अगर आप कबाड़ के बिजनेस में उतरने का मन बना रहे हैं, तो यह एक बहुत ही स्मार्ट और प्रॉफिटिबल फैसला हो सकता है. ScrapJi जैसे स्टार्टअप्स की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर सही प्लानिंग के साथ यह काम किया जाए, तो इसमें कमाई की कोई सीमा नहीं है.आइए जानते हैं कि कैसे आप कबाड़ के बिजनेस को एक सक्सेसफुल स्टार्टअप बना सकते हैं.

कबाड़ का बिजनेस, कम रिस्क, ज्यादा मुनाफा

कबाड़ का बिजनेस एक ऐसा काम है जो कभी बंद नहीं हो सकता, क्योंकि कचरा तो हर रोज पैदा होता है. इसमें रिस्क बहुत कम है और आप इसे गांव या शहर, कहीं से भी शुरू कर सकते हैं. पुराने लोहे, प्लास्टिक, रद्दी पेपर और इलेक्ट्रॉनिक सामान को रीसायकल करके मोटा  पैसा कमाया जा सकता है.

Advertisement

कैसे शुरू करें कबाड़ का बिजनेस?

1. मार्केट रिसर्च और प्लान 

बिजनेस शुरू करने से पहले अपने इलाके का जायजा लें. यह देखें कि आपके आस-पास किस तरह का कबाड़ जैसे लोहा, प्लास्टिक, पेपर या ई-वेस्ट ज्यादा निकलता है. एक छोटा बिजनेस प्लान बनाएं कि आप सामान कहां से खरीदेंगे और उसे आगे किसे बेचेंगे.

2. सही जगह का चुनाव

कबाड़ के बिजनेस के लिए लोकेशन सबसे जरूरी है. आपको एक ऐसी जगह चाहिए जहां भारी मात्रा में सामान रखा जा सके. जमीन ऐसे लोकेशन पर  लें  जहां लोडिंग, अनलोडिंग के लिए ट्रक या टेम्पो आसानी से से आ-जा सकें. .शुरुआत में आप अपने घर के किसी खाली हिस्से या छोटे गोदाम से भी कामशुरू कर सकते हैं.लेकिन जैसे-जैसे काम बढ़ेगा, आपको बड़ी जगह की जरूरत होगी.

Advertisement

3. लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन 

किसी भी कानूनी पचड़े से बचने के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई यानी लीगल प्रोसेस पूरी करें...

  • बड़े लेवल पर काम करने के लिए जीएसटी (GST) रजिस्ट्रेशन जरूरी है.
  • इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन से ट्रेड लाइसेंस या परमिशन लें.
  • चूंकि यह कचरे से जुड़ा काम है, इसलिए कभी-कभी प्रदूषण विभाग की एनओसीकी जरूरत पड़ती है.

4. कबाड़ इकट्ठा करने का नेटवर्क

सामान कहां से आएगा? इसके लिए ये दो तरीके अपनाएं.अपने इलाके के छोटे कबाड़ीवालों से तालमेल बिठाएं जो घर-घर जाकर सामान लेते हैं. आप उनसे थोक में सामान खरीद सकते हैं. वहीं, ScrapJi की तरह एक व्हाट्सऐप नंबर या ऐप जारी करें, जहां लोग घर बैठे पिकअप बुक कर सकें. इससे आपको सीधा ग्राहकों से अच्छा सामान सस्ते में मिलेगा.

5. छंटाई और प्रोसेसिंग

कबाड़ में सारा मुनाफा छंटाई में छिपा है. लोहे को अलग करें, प्लास्टिक की क्वालिटी के हिसाब से उसे बांटें और गत्तों को अलग रखें. अगर आपके पास बजट है, तो आप एक कंप्रेसर मशीन लगा सकते हैं जो प्लास्टिक या गत्ते को दबाकर छोटे बंडल बना देती है, जिससे ट्रांसपोर्ट का खर्चा कम हो जाता है.

6. कबड़ा कहां बेचें? 

इकट्ठा किया हुआ सामान आप सीधे रिसाइकिलिंग मिलों जैसे स्टील और लोहे की फैक्ट्रियों में ,प्लास्टिक  बनाने वाली यूनिट्स में,पेपर मिलों में
या बड़े थोक विक्रेताओं को बेच सकते हैं.लोहे के सामान, फ्रिज, कूलर, एसी, पुरानी रद्दी, गत्ते, प्लास्टिक और ई-वेस्ट  यानी इलेक्ट्रॉनिक सामान को रीसायकल सेंटर्स को बेचकर आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं.

कबाड़ के काम में जुटे लोगों को समाज अक्सर नजरअंदाज करता है, लेकिन ScrapJi जैसे स्टार्टअप्स इस सेक्टर में काम करने वालों को सम्मान दिला रहे हैं. आज 2,000 से ज्यादा रेगुलर कस्टमर्स के साथ यह बिजनेस मॉडल न केवल पैसा बना रहा है, बल्कि स्वच्छता अभियान में भी बड़ा योगदान दे रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- गांव में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस,हर महीने होगी ₹2 लाख तक की तगड़ी कमाई!

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG | Hormuz से भारत आई LPG गैस | War News | Netanyahu