शेयर बाजार के साथ रुपया भी नीचे आया, डॉलर के मुकाबले 94 का लेवल भी पार

Indian Rupee Record Low: बता दें कि जब से पिछले महीने ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से रुपया करीब 3.5% तक कमजोर हो चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rupee vs Dollar Exchange Rate: आज 27 मार्च को भारतीय रुपया 28 पैसे गिरकर ₹94.24 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.

शेयर बाजार और ग्लोबल मार्केट में मचे घमासान के बीच भारतीय रुपये में शुक्रवार, 27 मार्च को जोरदार गिरावट आई. शुरुआती कारोबार में ही रुपया 28 पैसे टूटकर ₹94.24 के अब तक के सबसे निचले स्तर (All-time Low) पर पहुंच गया है. इससे पहले इसी हफ्ते रुपया ₹93.98 के निचले स्तर पर बंद हुआ था, लेकिन आज उसने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है

बता दें कि जब से पिछले महीने ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से रुपया करीब 3.5% तक कमजोर हो चुका है.

मिडिल-ईस्ट  में जारी युद्ध और ईरान संकट ने भारतीय रुपये की कमर तोड़ दी है. निवेशकों को डर है कि अगर यह युद्ध लंबा खिंचा, तो तेल की सप्लाई और महंगी हो जाएगी. भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल बाहर से खरीदता है, और जब डॉलर महंगा होता है, तो रुपये की वैल्यू कम हो जाती है.

क्यों टूट रहा है रुपया? जानें गिरावट की 3 बड़ी वजहें

ईरान युद्ध का गहराता संकट

निवेशकों को डर है कि अगर पश्चिम एशिया में चल रहा यह युद्ध और लंबा खिंचा, तो ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर बहुत बुरा असर पड़ेगा. भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा तेल आयात करता है, जिससे अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है.

Advertisement

डॉलर की बढ़ती डिमांड

दुनिया भर में मचे कोहराम के बीच निवेशक अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकी डॉल की तरफ भाग रहे हैं. जब डॉलर की मांग बढ़ती है, तो रुपये जैसी अन्य करेंसी कमजोर होने लगती हैं.

शेयर बाजार क्रैश

आज भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भी 1% से ज्यादा टूटा है. जब विदेशी निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार से अपना पैसा निकालकर बाहर ले जाते हैं, तो इससे भी रुपये की वैल्यू गिरती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
संभल और बरेली के SP की सगाई, रिंग सेरेमनी के बाद जमकर नाचे दोनों IPS, देखें VIDEO