Robert Kiyosaki ने सोना-चांदी की खरीदारी पर लगाया ब्रेक! जानिए किस भाव पर दोबारा मारेंगे एंट्री

Robert Kiyosaki on Gold-Silver Price: हाल के दिनों में चांदी अपनी ऊंचाई से करीब 50% और सोना 23% तक लुढ़क चुका है. बिटकौइन भी $65,000 के नीचे आ गया है. इस उतार-चढ़ाव पर कियोसाकी ने चेतावनी दी है कि निवेशक ओवर-कॉन्फिडेंस से बचें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Gold-Silver Robert Kiyosaki Investment Strategy: रॉबर्ट कियाेसाकी की निवेश रणनीति पर निवेशकों की नजर रहती है

Robert Kiyosaki on Gold-Silver Price: दिग्गज निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) एक बार फिर अपनी इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी को लेकर चर्चा में हैं. जहां मार्केट में सोने-चांदी और बिटकौइन की कीमतों में हलचल मची है, वहीं कियोसाकी ने फिलहाल अपनी खरीदारी रोक दी है. लेकिन आप परेशान ना हो, उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे किस लेवल पर बाजार में दोबारा पैसा लगाने वाले हैं.

'मुनाफा खरीदते समय होता है, बेचते वक्त नहीं'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कियोसाकी ने अपने निवेश के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि निवेश में एंट्री टाइमिंग सबसे ज्यादा मायने रखती है. उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने बहुत पहले ही खरीदारी बंद कर दी थी, जब चांदी $60, सोना $300 और बिटकौइन $6,000 के लेवल पर था.

कियोसाकी किस लेवल पर करेंगे खरीदारी?

कियोसाकी ने बताया कि वे चांदी $74 के स्तर पर और अधिक खरीदारी करेंगे. वहीं सोने में $4,000 के स्तर पर सोने में निवेश बढ़ाएंगे. बिटकॉइन में फिलहाल वे नई गिरावट का इंतजार कर रहे हैं.

कियोसाकी की चेतावनी

हाल के दिनों में चांदी अपनी ऊंचाई से करीब 50% और सोना 23% तक लुढ़क चुका है. बिटकॉइन भी $65,000 के नीचे आ गया है. इस उतार-चढ़ाव पर कियोसाकी ने चेतावनी दी है कि निवेशक ओवर-कॉन्फिडेंस से बचें. उन्होंने बताया कि लालच में आकर अंधाधुंध निवेश करने वाले अक्सर नुकसान झेलते हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल रिपोर्ट पर बेस्ड है. निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श जरूर लें.)

Featured Video Of The Day
KGMU Bulldozer Action: लखनऊ KGMU की मज़ारें, विवाद जारी, एक नोटिस ख़त्म, दूसरा नोटिस कल | CM Yogi