दिवाली बोनस पर रेलवे कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 41149 रुपये के वायरल दावे पर बोर्ड का क्‍लेरिफिकेशन

Railway Bonus का Announcement कब होगा और कितना होगा, अभी तय नहीं है. इस बीच रेलवे का एक लेटर सर्कुलेट हो रहा है. इसमें कहा गया है कि रेलवे कर्मचारियों को इस बार बोनस के तौर पर 41 हजार 149 रुपये मिलेंगे. इसमें कितनी सच्‍चाई है, जान लीजिए.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
रेलवे बोनस को लेकर वायरल लेटर का सच
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

दिवाली बोनस को लेकर रेलवे कर्मियों के लिए बड़ी खबर है. सरकारी नौकरी में हों या प्राइवेट नौकरी में, फेस्टिव सीजन में कर्मचारियों को दिवाली बोनस का इंतजार तो रहता ही है. रेलकर्मी भी बोनस का इंतजार कर रहे हैं.  उन्‍हें PLB के तौर पर 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाता रहा है. पिछले साल तक उन्‍हें 17,951 रुपये मिल रहे थे. इस बार उन्‍हें ज्‍यादा बोनस का इंतजार है. ईस्‍ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ( ECREU) ने सरकार से न्‍यूनतम वेतन 21,000 रुपये मानते हुए 53,855 रुपये बोनस दिए जाने की मांग की है.

वहीं रेलवे की ओर से अब तक बोनस का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन रेलवे का एक लेटर जरूर चर्चा में बना हुआ है. इसमें रेलकर्मियों को 41,149 रुपये बोनस दिए जाने की बात कही जा रही है. ऐसे में रेलकर्मियों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है. अब रेलवे बोर्ड ने नया पत्र जारी कर वायरल लेटर की सच्‍चाई बताई है.

रेलवे बोर्ड ने क्‍या बताया? 

रेलवे कर्मचारियों के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लेटर को रेलवे बोर्ड ने फर्जी बताया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि वायरल हो रहा ये पत्र पूरी तरह जाली और फर्जी है. 

बोर्ड ने रेलवे के सभी जोन, प्रोडक्शन यूनिट और संबंधित अधिकारियों को इस पत्र को नजरअंदाज करने और इसके आधार पर किसी तरह का भुगतान या कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है.

Advertisement

वायरल लेटर पर फर्जी दस्‍तखत 

सोशल मीडिया और अलग-अलग मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर रेलवे बोर्ड के नाम से एक पत्र बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा था. इस पत्र पर RBE No. 101/2026 और 6 अक्टूबर 2026 की तारीख दर्ज थी. और तो और... रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया था.

फर्जी पत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पात्र गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देने की बात कही गई थी. इसमें प्रति कर्मचारी 41,149 रुपये के भुगतान का भी दावा किया गया है.

Advertisement

रेलवे बोर्ड ने क्या कहा?

रेलवे बोर्ड के स्थापना निदेशालय ने 7 अक्टूबर 2026 को इस मामले में आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया. इसमें डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार ने कहा है कि वायरल पत्र अनधिकृत है और रेलवे बोर्ड की ओर से जारी नहीं किया गया है.

बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे, प्रोडक्शन यूनिट, वित्तीय सलाहकारों और अन्य संबंधित कार्यालयों को निर्देश दिया है कि इस जाली दस्तावेज को पूरी तरह नजरअंदाज किया जाए.

इसके आधार पर किसी कर्मचारी को बोनस का भुगतान या कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए.

फर्जी लेटर बनाने वालों पर FIR के निर्देश

रेलवे बोर्ड ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं. बोर्ड ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक को निर्देश दिया है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए.

इसका मकसद फर्जी रेलवे दस्तावेज तैयार करने और सोशल मीडिया के जरिए उसे प्रसारित कर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है.

Advertisement

कर्मचारियों के लिए जरूरी चेतावनी

रेलवे ने कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की है कि बोनस या किसी अन्य वित्तीय लाभ से जुड़ी किसी भी सूचना पर सोशल मीडिया के संदेशों के आधार पर भरोसा न करें.

रेलवे बोर्ड से जुड़ी ऐसी सूचनाओं के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर जारी आदेशों को ही मान्य माना जाए. किसी अनधिकृत पत्र, मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर भुगतान या प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए.

Advertisement

यानी फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल 78 दिन के बोनस और 41,149 रुपये के भुगतान वाले पत्र को रेलवे बोर्ड ने फर्जी बताया है. कर्मचारियों को ऐसे संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी गई है.

जल्‍द ही बोनस का ऐलान कर सकती है सरकार 

केंद्र सरकार अगले हफ्ते तक रेल कर्मचारियों के सालाना बोनस का ऐलान कर सकती है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट मीटिंग में इस पर फैसला लिया जाएगा. इस बार भी रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस मिलने की संभावना है, लेकिन सवाल यही है कि 7,000 रुपये की सीलिंग हटती है या नहीं. 

सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ( ECREU) ने सरकार और कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा है. संगठन ने लिखा है कि अब तक रेलवे में न्यूनतम वेतन 7,000 मानकर बोनस 78 दिन का 17,951 रुपये दिये जाते हैं. 

संगठन ने कहा, 'कोल इंडिया में  इंडस्ट्रियल बोनस मिलता है, जबकि रेल, डाक-तार विभागों में प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) मिलता है और यह एक महीने के न्यूनतम वेतन के आधार पर बोनस मिलता है, जो अब तक 7000 रुपये था.

संगठन ने कहा, 'अब केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने हाल में ही गजट नोटिफिकेशन करके न्यूनतम वेतन 21,000 रुपये तय किया है. तो  रेलकर्मियों को उसी को आधार मानकर  PLB(बोनस) का भुगतान किया जाना चाहिए. इस आधार पर 78 दिनों का बोनस बनता है, 690 x 78 = 53,855 रुपये दिया जाना चाहिए.' 

Featured Video Of The Day
Premanand News : विराट वाले बयान से पलटे फलाहारी बाबा! अब प्रेमानंद महाराज से मांगी माफी!

Topics mentioned in this article
Railway Bonus
Railway Bonus Upadate
Railway Bonus News In Hindi
RAilways Employees
Railways News Today