Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम, बिना रिस्क हर महीने 5,000 रुपये बचाकर बनाएं 3.56 लाख का फंड

Post Office RD Scheme 2026: क्या आप भी हर महीने छोटी बचत से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं?  6.7% ब्याज दर और सरकारी गारंटी के साथ पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में करें निवेश. जानिए 5 साल में आरडी में ₹1,000, ₹2,000 या ₹5,000 जमा करने पर कितना फंड तैयार होगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Best Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस RD स्कीम पर सरकार की ओर से अभी 6.7% सालाना ब्याज दिया जा रहा है.

Post Office Recurring Deposit Scheme 2026: अगर आप बिना किसी रिस्क के हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD Scheme) आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. हर महीने सैलरी आते ही हममें से कई लोग गुल्लक या सेविंग्स अकाउंट में पैसे जमा करते हैं, जहां ब्याज बहुत कम या न के बराबर मिलता है. लेकिन पोस्ट ऑफिस की यह 5 साल की आरडी स्कीम आपकी कमाई पर गारंटीड और शानदार रिटर्न भी देती है.

इस स्कीम में अभी सालाना 6.70% ब्याज मिल रहा है. अगर आप हर महीने ₹1,000, ₹2,000 या ₹5,000 जमा करते हैं, तो 5 साल बाद आपकी जमा राशि पर ब्याज जुड़कर एक अच्छी रकम तैयार हो सकती है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि Post Office RD में आपका पैसा कैसे बढ़ता है.

Post Office RD क्या है?

रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम  यानी RD में आपको हर महीने एक तय रकम जमा करनी होती है. आसान शब्दों में कहें तो सैलरी या कमाई मिलने के बाद आप हर महीने अपनी बचत का एक हिस्सा RD में डाल सकते हैं.यहां आपका पैसा सिर्फ जमा ही नहीं रहता, बल्कि उस पर ब्याज भी मिलता है.

पोस्ट ऑफिस की 5 साल की मैच्योरिटी वाली आरडी स्कीम पर फिलहाल 6.70% का सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कम्पाउंडिंग के हिसाब से जुड़ता है  पोस्ट ऑफिस RD की मैच्योरिटी 5 साल की होती है. इसके बाद आप चाहें तो खाते को अगले 5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं. यानी छोटी-छोटी मंथली सेविंग को लंबे समय तक जारी रखकर और बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है.इसमें जमा किया गया आपका एक-एक पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है क्योंकि इस पर भारत सरकार की गारंटी होती है.

Advertisement

हर महीने ₹1,000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर आप  पोस्ट ऑफिस RD में हर महीने ₹1,000 जमा करते हैं, तो 5 साल में आपकी कुल जमा राशि ₹60,000 होगी.

6.7% सालाना ब्याज के हिसाब से आपको करीब ₹11,369 का ब्याज मिल सकता है. यानी 5 साल पूरे होने पर आपके पास कुल करीब ₹71,369 की रकम तैयार हो सकती है.

Advertisement

₹2,000 महीने की RD पर 5 साल बाद कितना पैसा?

अगर आप हर महीने ₹2,000 निवेश करते हैं, तो 5 साल में आपकी कुल जमा राशि ₹1,20,000 होगी.इस पर करीब ₹22,732 का ब्याज मिल सकता है. ऐसे में 5 साल बाद मैच्योरिटी पर आपको कुल लगभग ₹1,42,732 मिल सकते हैं.

हर महीने ₹5,000 जमा करने पर बनेगा ₹3.56 लाख का फंड

अगर आपकी मासिक बचत ₹5,000 है, तो आप 5 साल में कुल ₹3,00,000 जमा करेंगे.इस जमा राशि पर करीब ₹56,830 का ब्याज मिल सकता है. यानी 5 साल पूरे होने के बाद आपको कुल करीब ₹3,56,830 मिल सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम पर लोन की सुविधा

पोस्ट ऑफिस RD में लोन की सुविधा भी मिलती है. इसके लिए कम से कम 12 लगातार मासिक किस्तें जमा होनी चाहिए.इसके बाद जमा राशि के 50% तक लोन लिया जा सकता है. लोन की ब्याज दर RD की ब्याज दर से 2% ज्यादा होती है. उदाहरण के लिए, अगर RD पर 6.7% ब्याज मिल रहा है, तो लोन पर करीब 8.7% सालाना ब्याज लगेगा.

पोस्ट ऑफिस RD में निवेश को मैच्योरिटी से पहले बंद करने की सुविधा भी मिलती है. निवेशक 3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर का ऑप्शन चुन सकता है.अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी खाते की राशि क्लेम कर सकता है. वह चाहे तो नियमों के अनुसार निवेश को आगे भी जारी रख सकता है.

Advertisement

कौन खोल सकता है Post Office RD Account?

पोस्ट ऑफिस RD अकउंट कोई भी व्यक्ति खुलवा सकता है. माइनर के नाम से भी अकाउंट खोला जा सकता है और 10 साल या उससे ज्यादा उम्र का बच्चा खुद अकाउंट ऑपरेट कर सकता है.पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में सिर्फ ₹100 से अकाउंट शुरू किया जा सकता है.

इसमें अधिकतम तीन लोग ज्वॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं. यह स्कीम देशभर पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध है.पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेंविंग स्कीम (Post Office Small Saving Scheme) में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी बात यह है कि इनमें निवेश की सुरक्षा को लेकर सरकार की गारंटी होती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Land vs Flat: प्लॉट खरीदें या फ्लैट? जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न और किसके क्या हैं फायदे

Featured Video Of The Day
Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम विवाद पर आचार्य प्रमोद फायर कह दिया- सब पर मुकदमा दर्ज हो!

Topics mentioned in this article
Post Office Scheme
Post Office RD Scheme 2026
Post Office Rd Scheme Calculator
Post Office Rd Scheme Interest Rate
Post Office Best Scheme