WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए फोन नंबर जरूरी... यूजरनेम विवाद को लेकर NDTV पर कंपनी की दलील

WhatsApp ने कहा है कि नया यूजरनेम फीचर आने के बाद भी अकाउंट बनाने और इस्तेमाल करने के लिए फोन नंबर जरूरी रहेगा. कंपनी का कहना है कि यूजरनेम फीचर सिर्फ प्राइवेसी बढ़ाने के लिए है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नए फीचर पर WhatsApp के प्रवक्ता ने क्या बताय
नई दिल्ली:

मेटा का मैसेंजर प्लेटफॉर्म WhatsApp ने हाल ही में नया अपडेट दिया है. इस अपडेट में अब यूनिक यूजरनेम के जरिए भी लोग एक-दूसरे को मैसेज और कॉल कर पाएंगे. इस फीचर को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है. कुछ लोगों ने चिंता जताई है कि इससे लोगों की प्राइवेसी को नुकसान हो सकता है. इसे लेकर WhatsApp के प्रवक्ता से NDTV ने खास बातचीत की है.

उन्होंने बताया कि यूजरनेम इस्तेमाल करने की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है, इसे इस साल के आखिर में धीरे-धीरे रोल आउट किया जाएगा. उन्होंने यह भी साफ किया कि WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अभी भी फोन नंबर की जरूरत होगी.

सेलिब्रिटीज के नामों को रखा गया रिजर्व

WhatsApp के प्रवक्ता ने NDTV Profit को बताया कि मशहूर हस्तियों, सरकारी संस्थाओं और सेलिब्रिटीज जैसे हाई-प्रोफाइल नामों को WhatsApp ने सुरक्षित रखा है, ताकि सिर्फ असली मालिक ही उन्हें क्लेम कर सकें. जाने-माने नामों से मिलते-जुलते नामों को भी रिजर्व रखा गया है.

उन्होंने बताया कि WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अभी भी फोन नंबर की जरूरत होगी. यूजरनेम के साथ स्कैम से बचने के लिए सुरक्षा की कई लेयर बनाई गई हैं. मैसेज करने के लिए दूसरे यूजर्स को सही यूजरनेम पता होना चाहिए.

Advertisement

कंपनी रखेगी गलत एक्टिविटी पर नजर

WhatsApp ने बताया कि एक अकाउंट कितने नए लोगों से संपर्क कर सकता है, इस पर लिमिट तय की जाएगी और किसी का यूजरनेम अंदाजे से पता लगाने की कोशिशों को रोका जाएगा. ऐसे सिस्टम मौजूद हैं जो दूसरों की नकल करने या गलत व्यवहार जैसी गतिविधियों को हटा देंगे. जब किसी यूजर को यूजरनेम के जरिए संपर्क किया जाएगा, तो जानकारी दिखाई देगी, जैसे कि क्या वह नया अकाउंट है, कॉन्टैक्ट है, कॉमन ग्रुप्स हैं या किस देश का है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Username फीचर पर भारत में रोक, Meta को सरकार ने भेजा शो-कॉज नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

Advertisement
Featured Video Of The Day
चुटूपालु घाटी में 2 किमी तक वाहनों को रौंदता चला गया बेकाबू ट्रक
Topics mentioned in this article
WhatsApp
WhatsApp New Feature
WhatsApp New Feature 2026
WhatsApp New Feature India
WhatsApp New Feature Update